साहित्य अकादमी ने कल 301 दिसम्बर, दिन गुरुवार को वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021 के साथ-साथ युवा व बाल साहित्य पुरस्कारों की घोषणा की। मुख्य पुरस्कार 20 भारतीय भाषाओं जबकि युवा, बाल साहित्य पुरस्कार 22 भारतीय भाषाओं के लिए घोषित हुए हैं। इनमें सात कविता-संग्रह, पांच कहानी-संग्रह, दो उपन्यास, दो नाटक, एक जीवन-चरित्र, एक महाकाव्य, एक आलोचना की पुस्तक और एक आत्मकथा शामिल हैं।
हिंदी के लिए दया प्रकाश सिन्हा को उनके नाटक ‘सम्राट अशोक’ और अंग्रेजी के लिए नमिता गोखले को उनके उपन्यास ‘थिंग्स टू लीव बिहाइंड’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार दिए जाएंगे। पंजाबी के लिए खालिद हुसैन को उनके कहानी संग्रह सूलां दा सालण के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार मिलेगा। गुजराती, मैथिली, मणिपुरी और उर्दू भाषाओं के पुरस्कार बाद में घोषित होंगे।
कौन हैं दया प्रकाश सिन्हा
गौरतलब है कि वरिष्ठ नाटककार सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी दया प्रकाश सिन्हा को पिछले साल ही उत्तर प्रदेश सरकार ने पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया था। दया प्रकाश का पिछले साल 15 नाटकों का संकलन नाट्य समग्र के नाम से प्रकाशित हुआ है। वरिष्ठ नाटककार दया प्रकाश सिन्हा डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स के पद से वे 1993 में सेवानिवृत्त हुए थे। हिंदी संस्थान के निदेशक की भूमिका भी निभायी। नाट्य लेखन, निर्देशन, अभिनय हर विधा को बखूबी निभाया।
हिमांशु बाजपेयी को साहित्य युवा अकादमी पुरुस्कार
अपनी दिलकश आवाज़ से देश भर में क़िस्सागोई को एक एक नवीन आयाम देने वाले एवं लखनवी अंदाज़ को विश्व जगत में रोशन करने वाले हिमांशु बाजपेयी को उनकी चर्चित पुस्तक ‘क़िस्सा क़िस्सा लखनउआ : लखनऊ के आवामी क़िस्से’ के लिए वर्ष 2021 के लिए हिंदी का साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
हिमांशु पेशे से पत्रकार रहे हैं। उन्होंने तमाम मीडिया घरानों के साथ काम किया है। उन्होंने अपना दास्तानगोई प्रशिक्षण 2013 में अपने मित्र स्वर्गीय अंकित चड्ढा जो एक प्रसिद्ध दास्तानगो और कथाकार थे के बाद शुरू किया। पुराने लखनऊ के रहने वाले हिमांशु नई शैली के साथ पुरानी घटनाओं के कहानीकार हैं। उन्होंने पुराने लखनऊ के राजा बाजार इलाके में एक स्कूल में पढ़ने और पढ़ने में रुचि विकसित की। राजा बाजार एक ऐसा क्षेत्र है जहां लोग उर्दू बोलते हैं। उर्दू के साथ खास संबंध और उस क्षेत्र के होने के कारण उन्होंने यह भाषा-बोली सीखी थी।
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...