Google Analytics Meta Pixel ग्राम पंचायत जर्वेे के सरपंच पर भ्रष्टाचार का आरोप, जांच टीम ने सौंपा प्रतिवेदन - Ekhabri.com

ग्राम पंचायत जर्वेे के सरपंच पर भ्रष्टाचार का आरोप, जांच टीम ने सौंपा प्रतिवेदन

भ्रष्टाचार करने का अरोप जनपद पंचायत सदस्य कौशिल्या कमलेश ने लगाया
सक्ती। जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत जर्वेे के सरपंच पर विभिन्न निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार करने का अरोप जनपद पंचायत सदस्य कौशिल्या कमलेश ने लगाया है। भ्रष्टाचार के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कलेक्टर से शिकायत दर्ज कराई है। वहीं शिकायत के बाद जांच टीम का गठन किया गया था। संयुक्त जांच टीम में नया बाराद्वार के तहसीलदार, लोक निर्माण विभाग के उप अभियंता रामेश्वर सूर्यवंशी, जितेन्द्र बरेठ, मधुसूदन पटेल, राजकुमार रात्रे शामिल हैं। इन्होनें एसडीएम को बिंदुवार शिकायत की जांच कर प्रतिवेदन सौंप दिया हैं। जनपद पंचायत सदस्य ने शिकायती पत्र के माध्यम से बताया है कि मंगल भवन की राशि दो लाख रुपए को पूर्व सरपंच से 23 मई 2020 को रसीद के द्वारा नगद पैसा प्राप्त कर लिया गया है और आज पर्यंत तक मंगल भवन का निर्माण नहीं हो पाया है। जनपद सदस्य ने आरोप लगाया है कि उक्त पैसों को अपन निजी स्वार्थ के लिए उपयोग की गबन किया गया है। आगे श्रीमती कमलेश ने बताया कि गौठान निर्माण कार्य में चबूतरा निर्माण कराने के लिए 8 मई 2020 को एक लाख एवं 22 मई 2020 को 3 लाख रुपए आहरण किया गया है। जबकि अभी तक उक्त निर्माण कार्यों का निर्माण कार्य प्रारंभ अभी तक नहीं हुआ है। इसी प्रकार कलेक्टर को सौंपे शिकायती पत्र के माध्यम से बताया गया है कि गौठान में फेंसिंग कार्य अधूरा है और फेंसिंग पोल गिर गया है। कुल मिलाकर जो थोड़ा बहुत निर्माण कार्य हुआ है उसमें भी भारी अनियमितता सरपंच के द्वारा बरती गई है। इसी प्रकार अपने चौथे बिंदु में जनपद सदस्य ने बताया कि 10 फरवरी 2020 से 14 वें एवं 15 वें वित्त की राशि मनमाने ढ़ंग से बिना गाइडलाइन का पालन किए राशि का आहरणा अत्यधिक संख्या में फर्जी बिल लगाकर कर लिया गया है। शासन के पैसों का जमकर दुरूपयोग किया गया है।
धारा 40 के तहत हटाने की मांग
जनपद पंचायत सदस्य कौशिल्या कमलेश ने उपरोक्त कार्यों में भारी भ्रष्टाचार को देखते हुए उचित जांच कर ग्राम पंचायत जर्वें की सरपंच मोहनमति साहू को पंचायती राज अधिनियम की धारा 1983 की धारा 40 के तहत पद से पृथक करने की कार्यवाही करने की मांग की है। शिकायत की प्रतिलिपि जिला पंचायत सीईओ, पुलिस अधीक्षक , एसडीएम सक्ती तथा जनपद पंचायत के सीईओ को भी दी है।
मनरेगा में भी फर्जीवाड़ा
मनरेगा कार्य अंतर्गत ग्राम पंचायत जर्वेे में धान खरीदी केंद्र में 4 नग चबूतरा निर्माण कराया गया है। जिसको गुणवत्ताहीन निर्माण कराया गया है साथ ही स्टीमेट के आधार पर भी नहीं बनाया गया है। जनपद सदस्य ने आरोप लगाया है कि फर्जी ढंग से सामग्री बिल वाउचर बनाकर राशि निकाली गई है। चबूतरा के अंदर रेत और मुरूत के स्थान पर मिट्टी डालकर बनाई गई है। रजाउ तालाब में भी निर्मला घाट निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप सरपंच पर लगा है। फर्जी बिल का सहारा लेने की बात कही गई है। इसी प्रकार नया तालाब के साथ साथ मराही तालाब गहरीकरण कार्य में भी अनियमितता बरतने का आरोप सरपंच पर लगा है।
चारागाह पर अवैध कब्जा कर खेती करने का आरोप
ग्रामवासियों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से शिकायत करते हुए बताया कि ग्राम पंचायत जर्वेे के सरपंच एवं सचिव के द्वारा 14 वें एवं 15 वें वित्त की राशि भ्रष्टाचार करने एवं गौठान चारागाह अंतर्गत भूमि को कब्जा कर धान की खेती करवाई गई। इसकी शिकायत सरपंच मोहनमति साहू, मोहन साहू तथा सचिव के विरुद्ध की गई है। ग्रामवासियों ने बताया कि जिस जमीन को गौठान चारागाह के लिए कब्जा हटाकर मनरेगा अंतर्गत गौठान के लिए सीटीपी कार्य कराया जा चुका था उस जमीन को पुन: सरपंच व सरपंच के भाई एवं सचिव के द्वारा चहेते लोगों को कब्जा कर धान लगाने के लिए कब्जा दिया गया है।
जांच टीम ने कहा- अनियमितता और गबन प्रतीत हो रहा है
शिकायत के बाद जांच टीम का गठन किया गया था। संयुक्त जांच टीम में नया बाराद्वार के तहसीलदार, लोक निर्माण विभाग के उप अभियंता रामेश्वर सूर्यवंशी, जितेन्द्र बरेठ, मधुसूदन पटेल, राजकुमार रात्रे शामिल हैं। इन्होनें एसडीएम को बिंदुवार शिकायत की जांच कर प्रतिवेदन सौंप दिया हैं।
एसडीएम ने दिया आदेश
जांच पतिवेदन के आधार पर 8 सिंतबर को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने आदेश दिया है कि धारा 40 के तहत कार्यवाही के लिए प्रतिवेदन प्रस्तुत हो तथा सरपंच जर्वेे को पंचायत राज अधिनियम की धारा 40 के तहत कारण बताओ नोटिस आरोप पत्र की प्रति सहित जारी करने का आदेश दिया गया है।

Read Also  भारत जोड़ो यात्रा में MP जाएगी छत्तीसगढ़ सरकार:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके मंत्रियों-पदाधिकारियों सहित 250 वरिष्ठ नेताओं का नाम भेजा

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...