Google Analytics Meta Pixel अर्पण दिव्यांग स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव - Ekhabri.com

अर्पण दिव्यांग स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव

रायपुर। अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल, बजाज कालोनी, सेक्टर 1, राजेन्द्र नगर में शाला प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। अर्पण कल्याण समिति द्वारा संचालित इस स्कूल में नवप्रवेशित तथा पुराने विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। यह स्कूल मूक बधिर बच्चों को साइन लेंग्वेज में शिक्षा प्रदान करता है और बच्चों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता। यहां हॉस्टल की भी व्यवस्था है और बच्चों को भोजन, गणवेश, पुस्तक-किताब आदि मुफ्त में दिए जाते हैं।

 

शाला प्रवेशोत्सव पर मुख्य अतिथि डॉ. अम्बा सेठी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगता को शारीरिक कमी मानकर सोचने की जरूरत नहीं है। ईश्वर ने जो अच्छी चीज दी है उस पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोज सुबह उठकर अपने आप को धन्यवाद दें और वादा करें कि वे अच्छा इंसान बनेंगे। अतिथि इरफान अहमद ने बच्चों को बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा दी, जबकि कुलविंदर कौर भाटिया ने योग शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि इन बच्चों का हौसला बढ़ाना चाहिए।

 

महिला विंग छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स की अध्यक्ष मधु अरोड़ा ने कहा कि चेम्बर हमेशा इस संस्थान और बच्चों के साथ खड़ा है और जो भी जरूरत है उसे चेम्बर महिला विंग पूरा करेगी। नगर निगम के सभापति और पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यह स्कूल वास्तव में शांति और सुकून का स्थान है। मूक-बधिर बच्चों का दिमाग काफी तेज होता है और इनमें टैलेंट कूट-कूट कर भरा है। स्कूल और हॉस्टल में इनके पौष्टिक और सुस्वादु भोजन तथा सेहत का विशेष खयाल रखा जाता है।

Read Also  ज्ञानवापी में सर्वे का आदेश, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मुस्लिम पक्ष

 

कार्यक्रम में स्वागत भाषण प्राचार्य कमलेश शुक्ला ने दिया और स्कूल के निदेशक डॉ. राकेश पाण्डेय ने बच्चों के उपचार और स्कूल की गतिविधियों की जानकारी दी। बच्चों को विशेष उपहार तथा जूते देकर मिठाई खिलाई गई। आभार प्रदर्शन संस्था के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने किया। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष धनंजय त्रिपाठी, मृत्युंजय शुक्ला, दिनेश शुक्ला सहित चेम्बर महिला विंग की सदस्याएँ उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन कोआर्डिनेटर सीमा छाबड़ा ने किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *