Google Analytics Meta Pixel सुरक्षा, विकास और भरोसा हमारी प्राथमिकता में शामिल : अकबर - Ekhabri.com

सुरक्षा, विकास और भरोसा हमारी प्राथमिकता में शामिल : अकबर

कैबिनेट मंत्री ने बैजलपुर में नवीन पुलिस चौकी भवन का लोकार्पण किया

कवर्धा- छत्तीसगढ़ शासन के  परिवहन विभाग, आवास एवं पर्यावरण, वन विभाग एवं विधि-विधायी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कबीरधाम जिले के आदिवासी एवं विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति बाहुल्य बोड़ला विकासखण्ड के ग्राम बैजलपुर में नवीन पुलिस चौकी भवन का विधिवत लोकार्पण किया। बोड़ला थाना से पृथक कर बैजलपुर नवीन चौकी बनाया गया है। इस चौकी में वनांचल क्षेत्र के  9 ग्राम पंचायत एवं उनके आश्रित वासियों को थाना तरेगाँव/थाना बोड़ला तक जाने की आवश्यकता नही होगी। कैबिनेट मंत्री अकबर ने कहा कि सुरक्षा, विकास और भरोसा सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। श्री अकबर शनिवार को कबीरधाम जिले एकदिवसीय प्रवास पर थे।
बैजलपुर चौकी भवन के लोकार्पण समारोह की पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने अध्यक्षता की। कैबिनेट मंत्री ने रोजनामचा डायरी में शुभकामनाएं सन्देश दिए। कैबिनेट  मंत्री श्री अकबर मंत्री ने यहां बताया कि अभी विभाग द्वारा जानकारी दी गई है की कुल 9 गाँव इस चौकी के अंतर्गत आते हैं आने वाले समय में यदि ऐसा लगता है की और गाँव को इस चौकी में जोड़ना है तो जोड़ा जाएगा, यदि ऐसा लगता है, कि कुछ गाँव को इस चौकी से हटाकर किसी और थाने में जोड़ना है तो जोड़ा जा सकता है। जिसमें क्षेत्रवासियों को सुविधा महसूस,इसका ध्यान दिया जाएगा। निश्चित रूप से चौकी खुलने से अपराध में नियंत्रण होगा और यह सभी अच्छी तरह से जानते हैं कि यदि लोग अपने घरों में चैन की नींद सोते हैं, तो उसके पीछे में पूरा पुलिस विभाग है। जिसके कारण आप अपने घरों में चैन से रह सकते हैं, किसी भी प्रकार से कोई दबाव की कोशिश करें या अपराध करके आपको डराने की कोशिश करें तो पुलिस सहायता करती है, आपको कभी भी सहायता की जरूरत हो तो चौकी में फोन कर मदद ले सकते हैं। उन्होंने पुलिस कप्तान की सराहना करते हुए कहा कि जहां तक मैं जानता हूँ, पुलिस अधीक्षक क्षेत्रवासियों से प्रत्यक्ष संपर्क बनाए हुए। यदि जरूरत हो तो आप उनसे भी बात कर सकते हैं, पुलिस आपके सहायता के लिए है, आपके सहयोग के लिए है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को नवीन चौकी के शुभारंभ के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने  कैबिनेट मंत्री का पुष्पगुच्छ से स्वागत करते हुए उपस्थित जनों को जानकारी दी कि आज बैजलपुर में नवीन पुलिस चौकी का शुभारंभ हुआ है। जिससे असहाय आम जनों को अब दूर तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, यहीं आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, मुझे आज कुछ ग्राम वासियों के द्वारा जानकारी दी गई कि, आसपास के कुछ और भी गांँव हैं, जिन्हें चौकी बैजलपुर में नहीं जुड़े हैं, यदि जनता की तरफ से मांग आएगी तो उन गाँव को भी चौकी में जोड़ने का प्रयास जल्द ही करेंगे।आप लोगों को कोई भी बात रखना है, या शिकायत दर्ज कराना है, तो चौकी पर आकर अपनी बात रख सकते हैं शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यदि निराकरण नहीं होता है, तो सीधे मुझे भी कॉल कर सकते हैं, कोई भी समस्या होगी उसका कबीरधाम पुलिस द्वारा जल्द से जल्द निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा कहा गया।

नवीन चौकी बैजलपुर के बनने से 09 ग्राम वासियों को थाना तरेगाँव/थाना बोड़ला तक जाने की नहीं होगी आवश्यकता

पुलिस अधीक्षक  अभिषेक पल्लव के  कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला श्री जगदीश उइके के मार्गदर्शन में  बोड़ला थाना अंतर्गत ग्राम बैजलपुर में नवीन पुलिस चौकी का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी कक्षा में रखे रोजनामचा में शुभकामना संदेश दर्ज किया गया।
मंच संचालन पर उपस्थित उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कौशल किशोर वासनिक ने किया। उन्होंने बताया कि  बहुत समय से क्षेत्रवासियों के द्वारा ग्राम बैजलपुर में चौकी का मांग की जा रही थी।  माननीय मंत्री जी के संज्ञान में आते ही क्षेत्रवासियों की जायज मांग का सम्मान करते हुए बहुत ही कम समय में चौकी बैजलपुर का स्वीकृति देकर निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया है। बैजलपुर पुलिस चौकी में अन्य 09 गाँव को शामिल किया गया है। जिसमें(1) बोरिया(2)कांपा(3)खडौदाखुर्द,(4)सिंघारी(5)कांसीपानी(6) कामाडबरी(7)खरियाकांदापारा,(8)कोकदादाखार-जुनवानी(9) मुड़घुसरी, के आम जनों के द्वारा अपनी शिकायतों को लेकर थाना बोड़ला या थाना तरेगाँव जाया करते थे, जिनकी शिकायतें अब यही दर्ज की जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

IPL 2026 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस साल टूर्नामेंट में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें वजह

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *