छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा व्यवस्था में एक बड़ी चूक का मामला सामने आया है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर निर्धारित प्रोटोकॉल के स्थान पर उतरने के बजाय अचानक दूसरी जगह लैंड हो गया, जिससे कुछ समय के लिए प्रशासनिक अमले में अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अरपा महोत्सव तथा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के छठवें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रमों के पश्चात उनका नाइट हॉल्ट गौरेला में निर्धारित था। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग पेंड्रा हेलीपैड में तय की गई थी।
हालांकि, निर्धारित योजना के विपरीत मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पेंड्रा हेलीपैड की बजाय गौरेला स्थित गुरुकुल स्कूल परिसर में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड में उतर गया। हेलीकॉप्टर की इस अनियोजित लैंडिंग की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और सुरक्षा से जुड़े अधिकारी तत्काल गुरुकुल हेलीपैड पहुंचे।
सूत्रों के अनुसार, हेलीकॉप्टर करीब 10 मिनट तक अस्थायी हेलीपैड में खड़ा रहा। इसके बाद पायलट ने हेलीकॉप्टर को पुनः उड़ान भरकर पेंड्रा हेलीपैड पहुंचाया, जहां मुख्यमंत्री सुरक्षित रूप से नीचे उतरे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस घटना को गंभीर चूक माना जा रहा है।
प्रोटोकॉल के अनुसार मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग में किसी भी प्रकार के परिवर्तन की पूर्व सूचना सुरक्षा एजेंसियों और जिला प्रशासन को दी जाती है, ताकि आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। इस मामले में पूर्व सूचना नहीं मिलने से सुरक्षा इंतजामों और समन्वय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की समीक्षा कर रहा है और सुरक्षा प्रोटोकॉल में हुई चूक के कारणों की जांच की जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By User 6 /
February 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...