उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पत्नी के अवैध संबंधों से नाराज पति ने उसे सबक सिखाने के नाम पर नृशंसता की सारी हदें पार कर दीं। पत्नी जब अपने प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंची, तभी गुस्साए पति ने वहां पहुंचकर दांतों से उसकी नाक काट ली और मौके से फरार हो गया। यह घटना हरदोई के हरियावां थाना क्षेत्र के देवरिया प्रसिद्ध नगर गांव की है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामखेलावन की शादी करीब 10 साल पहले पूजा देवी से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं जिनकी उम्र 7 और 9 वर्ष है।
पूजा देवी का गांव के ही सुशील कुमार से पिछले कई महीनों से प्रेम संबंध चल रहा था। पति रामखेलावन को जब इस बारे में जानकारी हुई तो उसने पत्नी को कई बार समझाया और प्रेमी से संबंध खत्म करने के लिए कहा। बावजूद इसके, पूजा देवी चोरी-छिपे सुशील से मिलती रही और फोन पर बातचीत भी करती थी।
पूजा देवी अपने प्रेमी सुशील के घर मिलने पहुंची। इसकी भनक लगते ही रामखेलावन भी वहां जा पहुंचा। वहां उसने पत्नी को समझाने की कोशिश की और साथ चलने को कहा, लेकिन पत्नी के मना करने पर वह आपा खो बैठा। गुस्से में उसने दांतों से पत्नी की नाक काट ली और वहां से फरार हो गया।
घटना के बाद पूजा देवी का प्रेमी सुशील कुमार, घायल महिला और उसकी कटी हुई नाक को एक डिब्बी में लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूजा को पहले हरदोई मेडिकल कॉलेज और फिर हालत गंभीर होने पर लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया। पुलिस ने पूजा देवी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति रामखेलावन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की हालत अब स्थिर है, जबकि मामले की जांच की जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...