Google Analytics Meta Pixel अदाणी फाउंडेशन के नवोदय कोचिंग से सात बच्चों का जवाहर नवोदय विद्यालय, रायपुर के लिए चयन - Ekhabri.com

अदाणी फाउंडेशन के नवोदय कोचिंग से सात बच्चों का जवाहर नवोदय विद्यालय, रायपुर के लिए चयन

तिल्दा। रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड में अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित जवाहर नवोदय कोचिंग से सात बच्चों का चयन शिक्षा सत्र 2022-23 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय माना, रायपुर में हुआ है। बुधवार 21 जून को घोषित नवोदय प्रवेश परीक्षा के परिणाम में रायखेड़ा की ज्योति वर्मा, पिता द्विज वर्मा सहित आकांक्षा सोनवानी, पिता राजूलाल सोनवानी-चिचोली, जिज्ञासा वर्मा, पिता जगदीश वर्मा-सोनतारा, दीपिका सेन पिता लक्ष्मण सेन – ताराशिव, तान्या साहू, पिता कृष्णकिशोर साहू – छतौद, और गरिमा वर्मा, पिता रूपेंद्र वर्मा व हर्ष पाल, पिता निर्मल पाल-मुरा गांव से चयनित हुए। अदाणी पॉवर लिमिटेड रायपुर के सामाजिक सरोकारों के तहत अदाणी फाउंडेशन द्वारा आसपास के चार ग्रामों में नवोदय कोचिंग केंद्रों का संचालन विगत एक दशक से किया जा रहा था। जिसे दो वर्ष पूर्व ही ग्राम रायखेड़ा, गैतरा, खपरी, चिचोली, ताराशिव, गौरखेड़ा, कोनारी, छतौद, खम्हरिया, भाटापारा, सोनतारा, और मुरा सहित कुल 12 ग्रामों तक विस्तारित किया गया है। जिनमें परियोजना प्रभावित क्षेत्र के 100 से अधिक जरूरतमंद और होनहार बच्चों को केन्द्रीय जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु परीक्षा की तैयारी करायी जाती है।

 

 

बच्चों की सफलता से जहाँ बच्चों के माता-पिता के खुशी का ठिकाना नहीं है, वहीं ग्राम के सरपंच भी गौरवान्वित हैं। रायखेड़ा की ज्योति वर्मा की सफलता और नवोदय विद्यालय में चयनित होने से उनके माता-पिता काफी प्रसन्न हैं। ज्योति के पिता श्री द्विज वर्मा ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है, इस स्थिति में बेटी को अच्छे स्कूल में पढ़ाना तो सपने में भी नहीं सोच सकता था। लेकिन अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित कोचिंग केंद्र के माध्यम से यह संभव हो सका। इसके लिए वे बहुत आभारी हैं। सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों द्वारा खुशी जाहिर कर अदाणी फाउंडेशन, शिक्षकों और बच्चों के अभिभावकों को बधाई दी गई। ग्राम पंचायत ताराशिव के सरपंच श्री मनीष वर्मा ने चयनित बच्चों के माता-पिता को बधाई दी और फॉउण्डेशन की टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “शिक्षा के माध्यम से ही विकास संभव है और अदाणी पॉवर अपनी जिम्मेदारियों को बख़ूबी निभा रहा है। अदाणी फॉउण्डेशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्य सराहनीय हैं।“ ग्राम पंचायत मुरा की सरपंच श्रीमती नूतन बाई ने कहा कि “अदाणी फॉउण्डेशन द्वारा मुरा ग्राम में कोचिंग कक्षाएं संचालित की जा रहीं है और बच्चों का नवोदय में चयन होने से उनका भविष्य सुरक्षित होगा। अदाणी फाउंडेशन के शानदार पहल के मैं आभार व्यक्त करती हूँ।“ ग्राम रायखेड़ा के सरपंच प्रतिनिधि संतोष कुर्रे ने भी अदाणी फॉउण्डेशन के शिक्षा कार्यक्रमों की सराहना करते हुए बताया कि अब तक उनके ग्राम से 14 बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से हो चुका है और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो रहा है। साथ ही उनके माता-पिता को आर्थिक व्यय नहीं करना पड़ रहा है। इसका श्रेय अदाणी फाउंडेशन को जाता है।

 

अदाणी फाउंडेशन के सीएसआर हेड ने बताया कि नवोदय कोचिंग से अब तक 40 बच्चे जवाहर नवोदय में गुणवत्तायुक्त शिक्षा निःशुल्क प्राप्त कर रहे हैं। अदाणी पॉवर लिमिटेड द्वारा अपने परियोजना प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य, शिक्षा व स्वरोजगार के लिए कई कार्यक्रम संचालित किया जाता है। वहीं तिल्दा विकासखंड शिक्षाधिकारी, श्री बनवारीलाल देवांगन व उनके विभाग के अधिकारियों ने भी नवोदय कोचिंग व स्कूल शिक्षकों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *