Google Analytics Meta Pixel अदाणी फाउंडेशन के ऑनलाइन कोचिंग से सात विद्यार्थियों ने नीट 2023 की परीक्षा में मारी बाजी - Ekhabri.com

अदाणी फाउंडेशन के ऑनलाइन कोचिंग से सात विद्यार्थियों ने नीट 2023 की परीक्षा में मारी बाजी

रायगढ़ । अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र रायगढ़ और सरगुजा जिले में अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग केंद्रों से सात बच्चों ने मेडिकल महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए होने वाले नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) 2023 में बाजी मारी है। राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 7 मई 2023 को आयोजित किए गए प्रवेश परीक्षा के परिणाम मंगलवार, 13 जून 2023 को घोषित किए गए। जिसमें रायगढ़ जिले के तमनार विकासखण्ड के ग्राम कुंजेमूरा तथा सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखण्ड के ग्राम साल्ही में अदाणी फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे नि:शुल्क ऑनलाइन जेईई/नीट कोचिंग सेंटर से आदिवासी तथा पिछड़ी जाती वर्ग के 25 प्रतिभावान विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से सात विद्यार्थियों ने चिकित्सा महाविद्यालय में प्रवेश के लिए अपनी सीट सुरक्षित कर ली है। इस साल, नीट यूजी 2023 के लिए कुल 20,87,449 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 20,38,585 परीक्षा में शामिल हुए और 11,45,973 उत्तीर्ण हुए। नीट 2023 में उपस्थित होने वाले 56.21% उम्मीदवारों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की। नीट यूजी 2023 के नतीजों में एसटी, एससी और ओबीसी वर्ग में कट ऑफ मार्क्स पिछले साल से बढ़कर 136-107 हो गया है। जबकि सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ पिछले साल के 715-117 से बढ़कर 720-137 हो गया है। अदाणी फाउंडेशन के कोचिंग केंद्रों से इस वर्ष नीट 2023 में चयनित इन विद्यार्थियों में तमनार तहसील की कुमारी हर्षा सिदार पिता ओंकारसिंग सिदार को 447, मनीष पटेल पिता बसंत पटेल को 253, कुमारी खुशी साहू पिता बलराम साहू को 170, कुमारी पायल पटेल पिता गणपत पटेल को 148 तथा कुमारी इंदु सिदार पिता दूतिराम सिदार को 109 अंक प्राप्त हुए हैं। जबकि उदयपुर तहसील के ग्राम परसा की नीलू यादव को 279 तथा साल्ही की किरण देवांगन को 133 मार्क्स मिले हैं।

Read Also  करोड़ो का आसामी निकला शासकीय कर्मचारी, एफआईआर दर्ज

IMG 20230615 WA0016

IMG 20230615 WA0011

अदाणी फाउंडेशन की निःशुल्क कोचिंग केंद्रों की यह दूसरी सफलता है। जिनसे तीन आदिवासी तथा पिछड़े वर्ग के छात्रों ने इंजीनियरिंग महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित जॉइंट एंट्रेन्स इग्ज़ामीनेशन (जेईई) 2023-24 के प्रवेश परीक्षा में भी सफलता प्राप्त की है। फरवरी 2023 में घोषित किये गए परीक्षा परिणामों में तमनार के ग्राम सिदारपारा के हर्ष पटेल पिता स्व. नीलमणी पटेल, ग्राम डोलेसरा के विकास चौधरी पिता डिगम्बर चौधरी तथा ग्राम टपरंगा के कमलेश निषाद पिता शंभुराम निषाद चयनित हुए हैं जबकि मान सिंह का चयन सरगुजा में संचालित अदाणी फाउंडेशन के कोचिंग केंद्र से हुआ है।

IMG 20230615 WA0017

IMG 20230615 WA0012

अदाणी फाउंडेशन द्वारा रायगढ़ जिले में संचालित मेडिकल तथा इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए निःशुल्क कोचिंग केंद्र की शुरुआत दो वर्ष पूर्व अगस्त 2021 में की गई थी। जबकि सरगुजा में इस वर्ष जनवरी 2023 में किया गया है। दोनों विकासखंडों के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र व शासकीय स्कूलों के प्रतिभावान विद्यार्थीयों के सपनों को पूरा करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे आईआईटी/जेईई/एनईईटी इत्यादि में उचित मार्गदर्शन व ऑनलाइन माध्यम से कोंचिग की व्यवस्था के लिए अदाणी फाउंडेशन द्वारा झारखंड रांची स्थित स्पन्दन क्लासेस के श्री एस डी मिश्रा से अनुबंध किया गया है। इस परीक्षा पद्धति की निःशुल्क तैयारी कराने के लिए अदाणी फाउंडेशन द्वारा रायगढ़ तथा सरगुजा के कोचिंग केंद्रों में एक विशेष चयन परीक्षा आयोजित कर 30 -30 छात्रों का चयन किया गया। जिसमें से 13 – 13 बच्चों ने एनईईटी जबकि 17-17 छात्रों ने जॉइन्ट एंन्ट्रन्स इग्ज़ैमनैशन की तैयारी के लिए प्रवेश लिया था। कक्षा 11वीं एवं 12 वीं की पढ़ाई के साथ-साथ ये बच्चे अदाणी फाउण्डेशन द्वारा संचालित इस निःशुल्क कोंचिग क्लास में सुबह 5 बजे से 8 बजे तक पढ़ाई करते हैं जबकि रविवार को 5 घंटे की निरंतर कक्षाएं लगायी जाती हैं। सभी चयनित 30 विद्यार्थियों के लिये एक ही क्लास रुम में अलग-अलग कप्म्यूटर, हेडफोन,कैमरा एवं बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जाती हैं।

Read Also  छत्तीसगढ़: लोकसभा चुनाव की 11 सीटों पर वोटिंग के दिन छुट्टी

IMG 20230615 WA0015

IMG 20230615 WA0013

अदाणी फाउंडेशन अपने सामाजिक सरोकारों के तहत आदिवासी क्षेत्र में गुणवत्तायुक्त शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका संवर्धन तथा अधोसंरचना विकास के विभिन्न कार्यक्रमों का परिचालन करता है। जिसके अंतर्गत यहां के युवाओं को सरकारी नौकरियों की प्रवेश परीक्षा के लिए शहरों की उच्च स्तर की कोचिंग सुविधा उनके ही क्षेत्र में उपलब्धता कराने के प्रयास हेतु कई गतिविधियां संचालित हैं।

 

IMG 20230615 WA0010

IMG 20230615 WA0014

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *