Google Analytics Meta Pixel भाजपा का बड़ा प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं को रोकने छोड़े आंसू गैस, पड़े डंडे पर नहीं रुके लोग - Ekhabri.com

भाजपा का बड़ा प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं को रोकने छोड़े आंसू गैस, पड़े डंडे पर नहीं रुके लोग

रायपुर। छत्तीसगढ़ के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने के विरोध में राजधानी रायपुर में भाजपा का जोरदार प्रदाशन देखने को मिला। हजारों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता आज विधानसभा का घेराव करने पहुंचे। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी को देखते हुए पुलिस बल तैनात थे। कार्यकर्ताओं में इतना जोश था कि उन्होंने बैरिकेट्स ही नहीं बल्कि टीन की बनी दीवारों को भी हिला हिला कर आगे बढ़ने की कोशिश की।

WhatsApp Image 2023 03 15 at 8.03.39 PM

भाजपा ने आरोप लगाया था कि प्रदेश के 16 लाख परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित है। कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार की वजह से गरीबों को आवास नहीं मिल पा रहा है। विधानसभा घेराव से पहले रिंग रोड नंबर-3 के किनारे ग्राम कचना के पास आमसभा हुई। सभा में पीएम आवास से वंचित हितग्राही भी पहुंचे। प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव ने पीएम आवास से वंचित हितग्राहियों के पैर पखारकर मंच पर उन्हें बिठाया। साथ ही उन्हें उनका हक दिलाने का विश्वास भी दिलाया।

WhatsApp Image 2023 03 15 at 8.03.38 PM 1

इसके बाद कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने पहुंचे। भाजपा के कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए कई तरह के उपाए किए। पहले आंसू गैस छोड़े गए, इसके बाद वॉटर कैनन का भी उपयोग किया गया। इस दौरान भारी बल का प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज भी की गई लेकिन कार्यकर्ता को रोक पाना मुश्किल हुआ। लोगों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें भी थोड़ी छोड़नी पड़ी उसके बाद भी कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि भूपेश सरकार ने प्रदर्शन को रोकने के लिए कई तरह के प्रयास करे। जगह-जगह बैरिकेट्स लगाए लेकिन अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए लोग आगे बढ़ते गए।

Read Also  नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता: 7 माओवादी ढेर, 51 ने किया सरेंडर

 

WhatsApp Image 2023 03 15 at 8.03.40 PM

 

WhatsApp Image 2023 03 15 at 8.03.38 PM

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में रबी फसलों का रकबा बढ़ाने पर जोर, फसल विविधीकरण की बनेगी कार्ययोजना

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...

सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में ‘छत्तीसगढ़ हॉकी लीग’ की शुरुआत आज से, दर्शकों के लिए फ्री एंट्री

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित प्रसिद्ध कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में इस वर्ष पर्यटकों के लिए सफारी सत्र निर्धारित समय से 12 दिन पहले शुरू कर दिया गया है। वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार पर्यटकों की सुविधा को ध्यान...

भण्डारपुरी धाम में मुख्यमंत्री साय की बड़ी घोषणाएं, 29 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

By Reporter 5 / October 22, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आरंग विकासखंड स्थित भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में शामिल होकर क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत...

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *