रायपुर, 17 सितंबर 2024 – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के इंडोर स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत की संकल्पना पर आधारित छाया चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित की गई है।
प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बीते दस वर्षों में देश के जनकल्याण और भारत को विकसित देशों की श्रेणी में लाने के लिए शुरू की गई योजनाओं, कार्यक्रमों और नीतियों को छाया-चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। प्रधानमंत्री के जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं को भी इस प्रदर्शनी में दिखाया गया है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राज्य के 5 लाख से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान के लिए प्रथम किस्त की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में हस्तांतरित की। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ में 18 लाख से अधिक परिवारों को आवास की स्वीकृति दी गई है।
प्रदर्शनी में पर्यावरण संरक्षण के लिए “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण अभियान, डिजिटल इकोनॉमी, अंतरिक्ष शक्ति, आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही, औपनिवेशिक कानूनों में बदलाव, भारतीय सैन्य शक्ति को मजबूत करने जैसी उपलब्धियों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, गृह मंत्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे।
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...