Google Analytics Meta Pixel बॉलीवुड के सबसे रईस अभिनेता बने शाहरुख खान - Ekhabri.com

बॉलीवुड के सबसे रईस अभिनेता बने शाहरुख खान

अभिनेता शाहरुख खान जन्मदिन मना रहे हैं। सुपरस्टार 59 साल के हो गए हैं। शाहरुख खान ने 1992 में आई फिल्म दीवाना से बॉलीवुड डेब्यू किया था और आज तक इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाए हैं। अपने 32 सालों के करियर में शाहरुख खान ने बेतहाशा शोहरत के साथ बेशुमार दौलत भी हासिल की है। यही वजह है कि वे अब बॉलीवुड के सबसे अमीर सुपरस्टार हैं।

 

 

कुछ वक्त पहले ही हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 की लिस्ट सामने आई थी जिसके मुताबिक शाहरुख खान की नेटवर्थ 7300 करोड़ रुपए है। इस शानदार नेटवर्थ के साथ किंग खान ने सबसे रईस बॉलीवुड एक्टर का खिताब अपने नाम किया है, लेकिन सवाल ये है कि सुपरस्टार साल में सिर्फ एक से दो फिल्में करते हैं, तो आखिर उनके पास इतना पैसा आता कहां से है?

 

 

 

शाहरुख खान अपनी हर फिल्म के लिए करोड़ों की फीस चार्ज करते हैं। लाइफस्टाइल एशिया की मानें तो वे एक फिल्म के लिए 150 से 250 करोड़ रुपए तक की रकम वसूलते हैं। इतना ही नहीं, शाहरुख अपनी कई फिल्मों के लिए फीस के अलावा प्रॉफिट से भी अच्छा-खासा हिस्सा लेते हैं। उन्होंने ‘पठान’ और ‘जवान’ के लिए प्रॉफिट का 60 प्रतिशत हिस्सा लिया था।

 

 

किंग खान का अपना प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट है, जिसके तहत उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं। इस प्रोडक्शन हाउस से सुपरस्टार अच्छी कमाई करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान हर साल रेड चिलीज एंटरटेनमेंट करीब 500 करोड़ कमा लेते हैं। शाहरुख खान फिल्मों के अलावा ऐड भी करते हैं। वे एक ऐड शूट के लिए हर दिन 3.5 से 4 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।

 

 

 

बॉलीवुड के बादशाह आईपीएल क्रिकेट टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक भी हैं। जूही चावला और शाहरुख केकेआर के को-ओनर हैं। केकेआर में शाहरुख खान की 55 फीसदी की हिस्सेदारी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो किंग खान को हर साल केकेआर से 70 से 80 करोड़ रुपए की कमाई होती है।

 

 

शाहरुख खान किडजानिया की फ्रेंचाइजी इमेजिनेशन एडुटेनमेंट इंडिया में 26 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखते हैं। वे इस कंपनी के मालिकों में से एक हैं। बिजनेस स्टैंडर्ड की मानें तो किडजानिया इंडिया के सीईओ संजीव कुमार ने बताया था कि मुंबई में उनके प्रोजेक्ट की लागत लगभग 100 करोड़ रुपए है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी, अंजुम आरा ने किया टॉप, शिवांगी दूसरे नंबर पर

By Reporter 1 / February 22, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत सिविल जज परीक्षा के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि...

पिटाई से मौत नहीं होने पर पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया

By Rakesh Soni / February 18, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *