शाला प्रवेशोत्सव: अदाणी फाउंडेशन के प्रोजेक्ट उत्थान के तहत 600 से अधिक बच्चों को कॉपीयों का वितरण     

 

रायगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी स्कूलों में वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए पूरे जुलाई माह में शाला प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिले के पुसौर विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला और पूर्व माध्यमिक शाला, सूपा में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें अदाणी फाउंडेशन द्वारा प्रोजेक्ट उत्थान के तहत कुल 161 बच्चों को कॉपी का वितरण किया गया। वहीं आगामी एक सप्ताह में शेष अन्य स्कूलों में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के दौरान 486 बच्चों को भी कॉपीयों का वितरण किया जायेगा। अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायगढ़ के सामाजिक सहभागिता के अन्तर्गत पास के ग्राम-बड़ेभंडार, अमलीभौना, सरवानी, जेवरीडीह, सुपा और कठली के कुल आठ शासकीय प्राथमिक विद्यालय एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में उत्थान प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन शिक्षा विभाग, पुसौर के समन्वय में किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य यहां पढ़ने वाले बच्चों मे आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को बढ़ाना है।

IMG 20230722 WA0010

शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के दौरान स्कूल में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों को संकुल प्रभारी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम प्रसाद साव द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधानाध्यापक पदमलोचन पटेल, प्राथमिक शाला के प्रधानाध्यापक हुरदानंद पटेल, सूपा सरपंच चंद्रिका बाई रात्रे एवं अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायगढ़ से एचआर घनश्याम दास गर्ग और सीएसआर प्रमुख पूर्णेन्दु कुमार उपस्थित थे।

 

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राम प्रसाद साव ने अदानी फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे उत्थान प्रोजेक्ट की सराहना की एवं विभिन्न गतिविधियों द्वारा बच्चें प्रोत्साहित होंगे एवं शिक्षा के स्तर मे वृद्धि होने की बात कही। अदाणी पॉवर लिमिटेड,रायगढ़ के एचआर प्रमुख घनश्याम दास गर्ग ने बच्चों को अच्छे से पढ़ाई करने और भविष्य में आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित किया एवं सभी बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं प्रदान की। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट उत्थान के तहत ही अदाणी फाउंडेशन द्वारा इन्हीं स्कूलों के बच्चों में पठेय्त्तर गतिविधियों के विकास हेतु खेलकूद, लेखन,पठन, पाठन, संगीत वाद्ययंत्र इत्यादि की सामग्रियाँ भी उपलब्ध करायी गयी है।

 

कार्यक्रम के आयोजन मे अदाणी फाउंडेशन के विवेक पाण्डेय ,निलेश महाना, परमेश्वर गुप्ता एवं उत्थान सहायक का सहयोग रहा | अदाणी फाउंडेशन, आरईजीएल के सामाजिक सहभागिता के अंतर्गत गुणवत्तायुक्त शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका संवर्धन एवं अधोसंरचना विकास के विभिन्न कार्यक्रम संचालित कर रहा है। जिनमें उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधा हेतु मोबाइल मेडिकल वैन का परिचालन भी किया जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सुपर-8 में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका और भारत, होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्‍ट इंडीज और भारत...

25 साल की किस्मत ने लिया यू-टर्न, भारतीय बिजनेसमैन ने जीता 9 करोड़ का जैकपॉट

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी, अंजुम आरा ने किया टॉप, शिवांगी दूसरे नंबर पर

By Reporter 1 / February 22, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत सिविल जज परीक्षा के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *