कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने स्वीकार किया कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत के रुख की उन्होंने जो आलोचना की थी, वह अब उनके लिए शर्मिंदगी का कारण बन गई है। उन्होंने कहा कि भारत की संतुलित कूटनीति के चलते आज देश उस स्थिति में है, जहां वह स्थायी शांति की दिशा में अहम भूमिका निभा सकता है।
थरूर ने कहा कि भारत की नीति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह ताकत दी है कि वे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की दोनों से गले मिल सकते हैं और दोनों देशों में स्वीकार्य बने हुए हैं। ‘रायसीना डायलॉग’ में बोलते हुए थरूर ने याद किया कि फरवरी 2022 में जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था, तब उन्होंने भारत की तटस्थ नीति की आलोचना की थी और मॉस्को की आक्रामकता की निंदा करने की वकालत की थी।
तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सांसद ने कहा, मेरी आलोचना इस आधार पर थी कि रूस ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर और संप्रभुता के सिद्धांतों का उल्लंघन किया था। भारत हमेशा से विवादों के शांतिपूर्ण समाधान का पक्षधर रहा है, इसलिए हमें इसकी निंदा करनी चाहिए थी। लेकिन, अब तीन साल बाद मुझे यह स्वीकार करना पड़ रहा है कि भारत की रणनीति ने उसे एक विश्वसनीय मध्यस्थ बना दिया है। थरूर ने कहा कि भारत की नीति का ही असर है कि आज वैश्विक मंच पर प्रधानमंत्री मोदी की स्वीकार्यता दोनों पक्षों में बनी हुई है। भारत शांति स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाने की स्थिति में है।
बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत ने तटस्थ रुख अपनाया था और कूटनीतिक स्तर पर दोनों देशों से संवाद बनाए रखा। भारत ने युद्ध की आलोचना करने के बजाय शांति और बातचीत से समाधान निकालने की वकालत की, जिससे अब वह वैश्विक स्तर पर एक संतुलित शक्ति के रूप में उभरा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 6, 2026 /
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...
By User 6 /
May 7, 2026 /
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...
By User 6 /
May 8, 2026 /
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...
By User 6 /
May 6, 2026 /
Sanju Samson: आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में संजू सैमसन ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 87 रन ठोककर टीम...
By User 6 /
May 8, 2026 /
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...
By User 6 /
May 6, 2026 /
CG News: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि वह इस्तीफा नहीं देंगी. उनका कहना है कि उनकी नजर में यह हार नहीं है,...
By User 6 /
May 7, 2026 /
रायपुर, 7 मई 2026।कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। ग्राम पंचायत लोखान के कमराखोल गांव में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai अचानक ग्रामीणों के बीच पहुंचे, जहां...
By User 6 /
May 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
May 10, 2026 /
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...
By User 6 /
May 7, 2026 /
रायपुर, 06 मई 2026।नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 और 13 मई को होने वाले टाटा आईपीएल टी-20 मैचों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य के मुख्य सचिव विकासशील ने...