Google Analytics Meta Pixel शिमला की संजौली मस्जिद अवैध घोषित, पूरी मस्जिद गिराई जाएगी - Ekhabri.com

शिमला की संजौली मस्जिद अवैध घोषित, पूरी मस्जिद गिराई जाएगी

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित एक मस्जिद के निर्माण को लेकर नगर निगम अदालत ने अपना अंतिम और कड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने मस्जिद के पूरे निर्माण को अवैध घोषित करते हुए उसे पूरी तरह से गिराने का आदेश जारी किया है। यह फैसला शनिवार को नगर निगम आयुक्त भूपिंदर अत्री की अदालत ने सुनवाई के बाद सुनाया। यह निर्णय उस समय आया जब वक्फ बोर्ड की ओर से अदालत में मस्जिद की जमीन के मालिकाना हक या निर्माण से संबंधित कोई भी पुख्ता और वैध दस्तावेज, जैसे कि अनुमोदित नक्शा या नगर निगम की स्वीकृति, प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

 

 

 

इससे पहले, नगर निगम अदालत ने 5 अक्टूबर 2024 को मस्जिद की ऊपरी तीन मंजिलों को अवैध मानते हुए उन्हें दो महीने के भीतर गिराने का आदेश दिया था। हालांकि, मस्जिद कमेटी इस समय सीमा के भीतर आदेश का पालन करने में विफल रही। कमेटी ने बाद में दो बार और समय मांगा, लेकिन अभी भी एक मंजिल और पिलर का काम अधूरा बताया जा रहा है। सुनवाई में नगर निगम अदालत ने मस्जिद के बची हुई निचली दो मंजिलों को भी अवैध निर्माण की श्रेणी में माना और उन्हें भी गिराने का आदेश दिया। सुनवाई के दौरान, वक्फ बोर्ड के वकील ने दलील दी कि मस्जिद का अस्तित्व 1947 से पहले का है और यह केवल पुनर्निर्माण है। इस पर अदालत ने सवाल उठाया कि अगर यह पहले से मौजूद थी तो नए सिरे से निर्माण के लिए नगर निगम से मंजूरी क्यों नहीं ली गई? पौने घंटे तक चली बहस के बाद, कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था और दोपहर एक बजे के बाद नगर निगम आयुक्त भूपिंदर अत्री ने फैसला सुनाते हुए साफ कहा कि पूरी मस्जिद का निर्माण नियमों को ताक पर रखकर किया गया है और यह पूरी तरह अवैध है, इसलिए इसे गिराया जाए।

Read Also  अब वाट्सएप पर मिल सकेगा पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस

 

 

 

गौरतलब है कि संजौली मस्जिद का यह मामला तब सुर्खियों में आया था जब 29 अगस्त 2024 को शिमला के मल्याणा क्षेत्र में दो समुदायों के बीच झड़प हुई थी। इसके बाद 1 सितंबर को संजौली मस्जिद के बाहर तनाव की स्थिति बनी और अवैध निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठा। 11 सितंबर 2024 को हिंदू संगठनों ने मस्जिद निर्माण के विरोध में प्रदर्शन किया था, जिस दौरान बैरिकेड तोड़ने और पुलिस लाठीचार्ज की घटना हुई थी। इन घटनाओं के बाद ही नगर निगम कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और सुनवाई शुरू की थी, जिसका अंतिम फैसला अब आ गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में किया गया गिरफ्तार

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन किया है। इसमें विजेंद्र सिंह को अयुक्त नगर निगम चिरमिरी बनाया गया है। इसी तरह राजीव पांडे को भिलाई आयुक्त से उच्च शिक्षा अपर संचालक, शशांक पांडे सोईओ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *