Google Analytics Meta Pixel महाकाल में आज से शिव नवरात्र, दूल्हा रूप में दर्शन देंगे महाकाल - Ekhabri.com

महाकाल में आज से शिव नवरात्र, दूल्हा रूप में दर्शन देंगे महाकाल

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शुक्रवार से शिव नवरात्र का आरंभ होगा। भगवान महाकाल भक्तों को दूल्हा रूप में दर्शन देंगे। सुबह आठ से शाम चार बजे तक पूजा-अर्चना का विशेष अनुक्रम होगा। मंदिर के गर्भगृह में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक भक्तों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। दर्शनर्थियों को सुबह छह से 8.30 बजे तक 750 व 1500 रुपये की रसीद पर भगवान महाकाल के दर्शन हो सकेंगे।

 

 

शिव पंचमी पर मंदिर की परंपरा अनुसार सुबह आठ बजे कोटितीर्थ कुंड के समीप स्थित श्री कोटेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना के साथ शिव नवरात्र की शुरुआत होगी। शासकीय पुजारी ढोल-ढमाकों के साथ कोटेश्वर महादेव का पूजन करने आएंगे। पश्चात भगवान कोटेश्वर महादेव का पंचामृत अभिषेक पूजन कर हल्दी चढ़ाई जाएगी। इसका अभिप्राय यह है कि विवाह के लिए भगवान को हल्दी लगाने का क्रम शुरु हो गया है। मंदिर प्रशासन ने कोटेश्वर महादेव मंदिर की साफ-सफाई व पुजारियों के पाट आदि पूजन की व्यवस्था के लिए दो कर्मचारियों की डयूटी लगाई है। व्यवस्था का यह क्रम शिव नवरात्र के दौरान नौ दिन जारी रहेगा।

 

 

सुबह नौ बजे से गर्भगृह में पूजा, ब्राह्मणों को वारुणि भेंट करेंगे
कोटेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना के उपरांत सुबह नौ बजे से गर्भगृह में भगवान महाकाल की विशेष पूजा शुरु होगी। इससे पहले मंदिर समिति की ओर से 11 ब्राह्मण व दो सहायक पुजारियों को एक-एक सोला तथा 51 रुपये वारुणि (भेंट) प्रदान की जाएगी। इसके बाद भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक पूजन होगा तथा उक्त 11 ब्राह्मण लघु रुद्र का पाठ करेंगे। पूजन पश्चात दोपहर एक बजे भोग आरती होगी।

 

 

दोपहर तीन बजे संध्या पूजा, भगवान का विशेष श्रृंगार होगा
पूजन के अगले चरण में दोपहर तीन बजे से संध्या पूजा शुरु होगी। इसके बाद पुजारी भगवान को नए वस्त्र सोला व दुपट्टा धारण कराएंगे। जलाधारी पर विशेष वस्त्र जिसे मेखला कहा जाता है, धारण कराई जाएगी। चांदी की मुंडमाला, छत्र आदि आभूषण से श्रृंगार होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन पर की विशेष पूजा

By User 6 / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...