हनुमान चालीसा महापाठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
रायपुर-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम यहां राजधानी रायपुर के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम परिसर में श्री हनुमान महापाठ समिति तथा जीवन प्रबंधन समूह रायपुर द्वारा आयोजित श्री हनुमान चालीसा महापाठ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी हनुमान भक्तों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पंडित विजयशंकर मेहता द्वारा ‘सफलता की दौड़-परिवार मत तोड़’ विषय पर व्याख्यान का श्रवण किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि आज रामनवमी है और आज का दिन बहुत पावन है। उन्होंने कहा कि श्री हनुमान भक्ति, ज्ञान और शक्ति के समुच्चय हैं, उनसे बड़ा कोई योगी, भक्त, ज्ञानी या बलशाली और कोई नहीं हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हनुमान जी जैसा चरित्र शायद ही किसी वेद, पुराण या ग्रंथ में मिले।मुख्यमंत्री ने सभी को रामनवमी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इस आयोजन के लिए आयोजन समिति को भी बधाई दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हनुमान चालीसा का वाचन कर रहे पंडित विजय शंकर मेहता को विशेष धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सांसद श्री सुनील सोनी, विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, शदाणी दरबार के पीठाधीश्वर महंत श्री युधिष्ठिर लाल, रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद शर्मा, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार श्री हिमांशु द्विवेदी सहित श्री हनुमान महापाठ समिति से श्री विजय अग्रवाल, श्री योगेश अग्रवाल, श्री मुकेश शाह श्री मोहन पवार सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...