छत्तीसगढ़ के स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट को मिली राष्ट्रीय मान्यता,रायपुर से निकलेंगे वर्ल्ड क्लास शेफ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली सरकार के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि

आईएचएम के डिग्रीधारियों को मिलेगी देश-विदेश में मान्यता

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पथ जैसी महत्वाकांक्षी योजना शुरू करके राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित करने वाली मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। राज्य निर्माण के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ के स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) को राष्ट्रीय होटल प्रबंध एवं कैटरिंग टेक्नॉलॉजी परिषद (एनसीएचएमसीटी) ने मान्यता प्रदान कर दी है। इस मान्यता के बाद अब स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) के डिग्रीधारियों को देश-विदेश के विभिन्न संस्थानों में मान्यता मिल सकेगी। गौरतलब है कि स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) का गठन 2006 में किया गया था।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ को देश के पर्यटन नक्शे में शामिल कराने के लिए प्रयासरत हैं। इसके लिए पर्यटन के क्षेत्र में अनेक योजनाएं शुरू की गई हैं, ताकि पर्यटक छत्तीसगढ़ की तरफ आकर्षित हो सकें। इसी परिप्रेक्ष्य में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राम वन गमन पथ के लिए बहुत तेजी से काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री बघेल पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ यहां के नौजवानों को इस क्षेत्र में आगे बढ़ाने का प्रयास भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देश पर पर्यटन विभाग के सचिव अन्बलगन पी. तथा टूरिज्म बोर्ड की प्रबंध संचालक इफ्फत आरा ने स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) को मान्यता दिलाने की पहल की, जिसका सुखद परिणाम सामने आया है।

राष्ट्रीय होटल प्रबंध एवं कैटरिंग टेक्नॉलॉजी परिषद (एनसीएचएमसीटी) की स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) को दी गई मान्यता शैक्षणिक सत्र 2020-21 से ही लागू हो जाएगी। जिसके तहत अध्यापन कार्य एवं अन्य समस्त प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं। राष्ट्रीय होटल प्रबंध एवं कैटरिंग टेक्नॉलॉजी परिषद (एनसीएचएमसीटी) ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 से इन कार्यक्रमों, पाठ्यक्रमों को संचालित करने की अनुमति स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) को प्रदान की है। जिसमें बीएससी, हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन, डिप्लोमा इन फूड प्रॉडक्शन, डिप्लोमा इन फूड एंड बेवरेज सर्विस, डिप्लोमा इन हाउस कीपिंग ऑपरेशन्स, बीएससी पास, स्नातक विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा जेईई में उत्तीर्ण होने के पश्चात, हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन में प्रवेश हेतु एनसीएचएम द्वारा सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग प्रारंभ कर दी गई है।

स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, उपरवारा, नवा रायपुर को (एनसीएचएमसीटी) काउंसलिंग लिस्ट में शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को डिप्लोमा कोर्स हेतु सीधे प्रवेश की सुविधा भी उपलब्ध है। टूरिज्म बोर्ड की प्रबंध संचालक तथा स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, उपरवारा की प्रिंसिपल इफ्फत आरा ने बताया कि आईएचएम में अक्टूबर के प्रथम सप्ताह से क्लासेस शुरू हो जाएंगी। संस्थान के संचालन के लिए गवर्निंग बॉडी का गठन हो चुका है। इस गवर्निंग बॉडी के चेयरमेन पर्यटन सचिव अन्बलगन पी. ने बताया कि छत्तीसगढ़ में होटल एवं हॉस्पिटिलिटी सेक्टर में मानव संसाधनों की कमी को पूरा करने के लिए रायपुर के स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) को मान्यता मिलना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि आसपास के अन्य राज्यों के हॉस्पिटिलिटी सेक्टर में रुचि रखने वाले विद्यार्थी भी लाभान्वित होंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सोने-चांदी ने बनाया एक और नया रिकॉर्ड, कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचीं

By Reporter 1 / January 28, 2026 / 0 Comments
अमेरिकी डॉलर की लगातार कमजोरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। दिन के शुरुआती कारोबार में सोना 2.4 प्रतिशत की...

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹27000 तक टूटी, सोना ₹13000 सस्ता

By Rakesh Soni / February 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली।बीते सप्ताह आई तेज गिरावट के बाद सोना-चांदी की कीमतों में रविवार को एक बार फिर जोरदार क्रैश देखने को मिला। बजट के दिन शेयर बाजार के साथ कमोडिटी मार्केट एमसीएक्स पर भी ट्रेडिंग जारी रही और ओपनिंग के...

युवराज सिंह ने 6 साल बाद खोला राज, संन्यास लेने की बताई वजह

By Reporter 1 / January 30, 2026 / 0 Comments
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने जून 2019 में क्रिकेट से संन्यास लेने के पीछे की असली वजह का खुलासा किया है। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान युवराज ने कहा कि...

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के IED ब्लास्ट में 11 सुरक्षाकर्मी घायल

By Reporter 1 / January 27, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले देर शाम कर्रेगुट्टा हिल्स इलाके में नक्सलियों ने कई IED धमाकों को अंजाम दिया, जिसमें कम से कम 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घायलों को तुरंत निकालकर एयरलिफ्ट करके इलाज...

दहेज में गाड़ी और नकदी न मिलने पर पति ने कमांडो पत्नी को डंबल से उतारा मौत के घाट

By Reporter 1 / January 30, 2026 / 0 Comments
दिल्ली से दहेज के लिए की गई एक ऐसी दिल दहला देने वाली हत्या सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। दिल्ली पुलिस में SWAT कमांडो के पद पर तैनात 27 वर्षीय काजल की उसके ही पति ने...

शादीशुदा प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, घूमाने के बहाने जंगल ले जाकर कुचल दिया सिर

By Rakesh Soni / January 27, 2026 / 0 Comments
बालोद। जिले में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। प्रेम संबंधों के चलते एक सनकी युवक ने जंगल में अपनी शादीशुदा प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले गला दबाकर बेहोश कर दिया। फिर...

छत्तीसगढ़ में मखाना खेती को बढ़ावा, चार जिलों में योजना शुरू

By User 6 / January 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जनवरी 2026।छत्तीसगढ़ में पारंपरिक कृषि के साथ-साथ अब किसान नकदी फसलों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। इसी क्रम में मखाना की खेती राज्य के किसानों के लिए एक नया और लाभकारी विकल्प बनकर उभर रही...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / January 28, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे, जैसे आपको खुशी होगी। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तब वह भी दूर हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में भी आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी अच्छी सोच से...

Border 2 का गणतंत्र दिवस पर धमाका: देशभर में हाउसफुल शोज

By Reporter 1 / January 27, 2026 / 0 Comments
गणतंत्र दिवस की छुट्टी ने बॉलीवुड के मास्टर स्टार सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा रफ्तार दे दी है। जम्मू से लेकर कोच्चि, अहमदाबाद से कोलकाता तक फिल्म के शोज हाउसफुल हैं और यह फिल्म...

रायपुर में ई–सिगरेट, हुक्का-तंबाकू का जखीरा जब्त, 25 लाख का माल बरामद

By Rakesh Soni / February 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में पुलिस ने न्यू गोंदवारा बस्ती स्थित एक गोदाम से प्रतिबंधित ई–सिगरेट, फ्लेवर तंबाखू और हुक्का पॉट का जखीरा बरामद किया है। जब्त सामान की कीमत 25 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने गोदाम के मैनेजर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *