शेयर बाजार से लेकर बिटकॉइन और सोना-चांदी तक ताबड़तोड़ रिकॉर्ड बना रहे हैं। निवेशक खूब पैसे बना रहे हैं। इस चौतरफा मुनाफा के बीच चांदी ने ऐसी चमक बिखेर दी है कि उसके आगे सोना, शेयर, बिटकॉइन सब फीके नजर आने लगे हैं। मई में चांदी ने जबरदस्त छलांग लगाई है। चांदी ने नया रिकॉर्ड बना दिया और इतिहास में पहली बार इसकी कीमतें 90 हजार रुपये के पार निकल गईं। चांदी का भाव 90,391 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहा। सिर्फ मई में सोने की कीमतों में अब तक 9,580 रुपये प्रति किलो यानी 11.29 फीसदी की तेजी आई है। यह कई अन्य प्रमुख एसेट क्लास की तुलना में ज्यादा है।
मई में अब तक सोना 3,135 रुपये प्रति 10 ग्राम यानी 4.45 फीसदी मजबूत हुआ है। वहीं प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमतों में इस दौरान 2,605 डॉलर यानी 4 फीसदी की तेजी आई। शेयर बाजार के लिए यह महीना कोई खास नहीं रहा है और उसे नुकसान ही उठाना पड़ा है। बीएसई सेंसेक्स ने महीने की शुरुआत 74,482.78 अंक के साथ की और यह 74,005.94 अंक पर बंद हुआ.
चांदी की कीमतों में इस साल की शुरुआत से ही तेजी देखी जा रही है। पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति बनने के बाद बढ़े भू-राजनीतिक तनाव के माहौल में दुनिया भर के निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में कीमती धातुओं का रुख कर रहे थे, जिससे सोना और चांदी दोनों को फायदा हो रहा था। चांदी की कीमतों में अब तक 16 हजार रुपये किलो यानी 21 फीसदी तक की तेजी आ चुकी है।
शुरुआत में सोने के भाव की तेजी चांदी की तुलना में ज्यादा थी, लेकिन अब चांदी ने सोने को मात दे दी है। इसका कारण है कि भू-राजनीतिक तनावों के चलते आई सेफ हीवन डिमांड नरम पड़ी है। डिमांड में इस कमी से भाव पर भी असर हुआ है। इससे सोना तो प्रभावित हुआ है, लेकिन चांदी पर ज्यादा असर नहीं पड़ा, क्योंकि उसे इंडस्ट्रियल डिमांड से सपोर्ट मिल रहा है। यही कारण है कि चांदी की कीमतों में 2024 में अब तक 16 हजार रुपये की तेजी आई है, उसमें से लगभग 60 फीसदी का योगदान अकेले मई में आया है। एनालिस्ट अनुमान जता रहे हैं कि इस साल चांदी की कीमतें लाख रुपये के स्तर को पार करने में कामयाब हो सकती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
April 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...