Google Analytics Meta Pixel छह माह के मासूम चोरी कर तालाब में फेंका, दो दिन बाद मिली लाश - Ekhabri.com

छह माह के मासूम चोरी कर तालाब में फेंका, दो दिन बाद मिली लाश

भिलाई के नगपुरा गांव में एक छह माह के मासूम बच्चे की हत्या की घटना हुई है। अज्ञात आरोपित ने बच्चे को घर से अगवा कर उसे तालाब में फेंक दिया। दो दिन बाद तालाब में बच्चे की लाश मिली। इसके बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में परिवार के किसी करीबी व्यक्ति के ही इस वारदात में शामिल होने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ भी शुरू की है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

 

 

 

ग्राम नगपुरा निवासी मालती यादव ने अपने छह माह के बच्चे सिद्धार्थ यादव की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 30 मार्च को वो अपनी मां मुन्नी बाई के साथ शौच के लिए बाहर गई थी। उसने अपने बच्चे को बिस्तर पर ही सुला दिया था। रात में वो वापस लौटी तो बिस्तर से उसका बच्चा गायब था। रात में ही उसने अपनी मां और भाई हीरेंद्र यादव को इसके बारे में बताया। परिवार के सभी सदस्यों ने सिद्धार्थ की तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी न मिलने पर उन्होंने नगपुरा चौकी में अपहरण की शिकायत की। पुलिस बच्चे की तलाश कर ही रही थी कि शनिवार को गांव के बस्ती चौक तालाब से बच्चे की लाश मिली।

 

 

 

 

 

मालती ने जिन कपड़ों में बच्चे को सुलाया था, उन्हीं कपड़ों में उसकी लाश मिली। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मालती साल भर पहले डिलवरी करवाने के लिए अपने मायके आई थी। छह महीने पहले उसने सिद्धार्थ को जन्म दिया था। इसके बाद से वो अपने मायके में ही रह रही थी। मालती की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। इसलिए मायके वाले उसे अपने पास ही रखकर उसका इलाज करवा रहे थे।

Read Also  रायपुर में वर्किंग वुमेन हॉस्टल निर्माण तेज, समयसीमा तय निर्देश

 

 

 

पहले पति को छोड़कर मालती ने दिलीप से की थी दूसरी शादी
मामलेे की प्रार्थिया व सिद्धार्थ की मां मालती यादव ने करीब डेढ़ साल पहले ग्राम हिर्री निवासी दिलीप यादव से दूसरी शादी की थी। मालती के गर्भवती होने की जानकारी होते ही दिलीप ने उसे मायके भेज दिया था। इसके बाद से वो अपने मायके में ही थी। मालती की पहली शादी ग्राम परसुली निवासी चुरावन यादव से हुई थी। मालती की पांच साल की एक बेटी है, जिसका नाम खुशबु है। जांच में पता चला है कि मालती के उसके वर्तमान पति दिलीप यादव से रिश्ते ठीक नहीं थे। वो इस बच्चे सिद्धार्थ को भी नाजायज मानता था। इस कारण से जब उसे मालती के गर्भवती होने की जानकारी हुई थी तो उसने उसे गर्भपात करवाने केे लिए कहा था। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस घटना को किसने अंजाम दिया है। पुलिस ने सभी संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *