रायपुर, 10 सितम्बर 2024 – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में आयोजित कार्टून वॉच फेस्टिवल-2024 में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कार्टून कला की महत्ता पर चर्चा करते हुए कहा कि “छोटा सा कार्टून बड़ी बात कहता है। कार्टूनिस्टों की इस कला में इतनी क्षमता है कि वे मनोरंजक और व्यंग्यात्मक ढंग से बड़ी-बड़ी बातें कह देते हैं, जो कभी सम्पादकीय में लंबा लेख लिखकर भी व्यक्त नहीं हो पाती।”
फेस्टिवल के दौरान इंदौर के प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट इस्माइल लहरी को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, तुलसीदास के दोहों पर आधारित कार्टून पुस्तक ‘तुलसी सुगंध’ का विमोचन भी किया गया।
मुख्यमंत्री ने कार्टून वॉच के 28 वर्षों की यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि “कार्टून वॉच परिवार ने लगातार कार्टून के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किया है। त्रयम्बक शर्मा द्वारा पूरी मैगजीन निकालना कार्टून विधा के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।”
IMG 20240911 WA0000
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी कार्टून के समाज पर प्रभाव की चर्चा की। उन्होंने कहा, “कार्टून समाज को आईना दिखाता है। यह एक ऐसा माध्यम है जो कभी गुदगुदाता है और कभी कड़वी सच्चाई को सामने लाता है, जिसका उद्देश्य समाज को एक नई दिशा देना होता है।”
इस कार्यक्रम में कई प्रमुख कार्टूनिस्टों के साथ-साथ साहित्य और कला क्षेत्र से जुड़ी हस्तियां भी उपस्थित रहीं।
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...