बिलासपुर की 21 वर्षीय अजिता पाण्डेय को सोशल मीडिया पर “स्नेक गर्ल” के नाम से जाना जाता है। वह पिछले दो सालों से सांपों के जीवन को संरक्षित रखने के लिए कार्यरत हैं। उन्होंने अब तक हजारों सांपों को सुरक्षित स्थान पर छोड़कर उनका जीवन बचाया है। उनके रिस्क के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग उन्हें इस नाम से पुकारने लगे हैं।
अजिता ने बताया कि बचपन से परिवार ने सिखाया कि इंसान हो या कोई बेज़ुबान, सभी का जीवन मूल्यवान है। इसी सीख ने मेरे मन में उस जानवर के प्रति लगाव को बढ़ा दिया जिसे अकसर लोग देखते ही मार देते हैं। मैंने साँपों को बचाने की ठान ली, और तब से अपनी जान जोख़िम में डालकर इन्हें रेस्क्यू करती हूँ। कुछ वर्ष पूर्व सपेरे सांपों के साथ उनके घर आए थे, जिनसे प्रभावित होकर उन्होंने सांपों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की। यूट्यूब, समाचार पत्र, और पुस्तकों के माध्यम से उन्होंने सांपों के बारे में जाना और पता चला कि कुछ सांप जहरीले होते हैं जिनके काटने से मौत हो सकती है। जानकारी के अभाव में लोग डर के मारे सांपों को मार डालते हैं, जिसे रोकने के लिए अजिता ने जागरूकता फैलाने का बीड़ा उठाया है।
अजिता ने कोविड काल में 900 से अधिक सांपों को पकड़ने का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने नर्सिंग और वन्यजीव संरक्षण की ट्रेनिंग भी ली है और वन विभाग की मदद से सांपों को सुरक्षित स्थानों पर छोड़ती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सांप दिखने पर उन्हें मारने के बजाय सर्पमित्रों को बुलाना चाहिए। अजिता सांपों का लगातार रेस्क्यू करते हुए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। पिछले सात वर्षों में उन्होंने 7 हजार से अधिक सांपों का रेस्क्यू किया है। उनका मानना है कि सांप पर्यावरण और पारिस्थितिकी चक्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और किसानों के मित्र हैं।
अजिता बताती हैं कि लोगों के मन में सांपों को लेकर डर बैठा हुआ है, लेकिन सांप आमतौर पर तब तक हमला नहीं करते जब तक उन्हें छेड़ा न जाए। अजिता ने सांपों की पहचान और उन्हें पकड़ने की ट्रेनिंग के कारण डर को पार कर लिया है। उनके सोशल मीडिया वीडियो में सांपों को “मोर लईका” और “मेरा लल्ला” कहकर पुकारते हुए पकड़कर उनका रेस्क्यू करते हुए दिखाया गया है, जो उनकी ममता और संवेदनशीलता को दर्शाते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण मिसाल बनकर उभर रही है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में योजना का प्रभाव दिखाई दे...