सांप का जंगल मे दिखना एक आम बात हो सकती है, लेकिन सांप का बच्चों के आंगनबाड़ी में नजर आना वो भी एक या दो नहीं लगभग 10 तो यह सामान्य बात नही हो सकती। मरवाही के करगी कला छलका टोला आंगनवाड़ी केंद्र में जब बच्चे पहुंचे थे। आंगनबाड़ी की महिला ने आंगनबाड़ी का दरवाजा खोला तो देखा कि अंदर से बहुत से सांप बाहर निकल रहे हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने तत्काल बच्चों को बाहर ही रोक दिया और आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी गई।
कुछ ही समय में वहां भीड़ जुट गई। परियोजना अधिकारी तक इसकी खबर पहुंची तो उन्होंने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। इस बीच किसी ने पेंड्रा के सर्प मित्र द्वारिका कोल को बुलाया लिया। उसने रेस्क्यू कर सारे सांप को निकाल दिया। सर्प मित्र ने बताया कि आंगनबाड़ी भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। जगह-जगह दरारें और छोटे-छोटे गड्ढे हैं। दीवाल भी फट चुकी हैं, जहां आसानी से सांप रह सकता है। लोगो ने देखा सांप जगह जगह से बाहर आ रहे थे, मानो पूरा आंगनबाड़ी सांप के बसेरे के पर बसा हो, लोग इस नजारे को देख के डर गए, बच्चे अंदर होते उस समय अगर सांप बाहर आता तो कोई अनहोनी हो सकती थी। सांपों क़े निकलने से अब विभाग की पोल खुल रही थी।
सर्प मित्र द्वारिका कोल ने बताया की इस आंगनबाड़ी का पूरा माहौल सांपो के लिए उनके रहवास के जैसा ही है,थोड़ी राहत की बात यह रही की निकले हुए सांप वुल्फ स्नेक थे जो दिखने में पूरे कॉमन करैत के जैसे नजर आते हैं लेकिन वुल्फ स्नेक विषहीन होते हैं। ग्रामीणों की माने तो कई दफे भवन क़े जर्जर होने की जानकारी बाल विकास एवं परियोजना में व अधिकारियों को दी गयी है। बावजूद इसके अब तक बच्चों की जान को जोखिम में डालकर उन शिकायतों को दरकिनार किया गया है। बहरहाल देखना वाली बात तो ये होगी की क्या सांप विभाग को जगा पायेगा,क्या सांप के निकलने के बाद मरम्मत का काम शुरु होगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...