बीजापुर:- केरिपु 214 वाहिनी कैंप पील्लूर की टीम ने एरिया डॉमिनेशन एवं डीमाईनिंग के दौरान एक प्रेशर आइईडी बरामद की है । माओवादियों द्वारा पील्लूर–मरवाड़ा मार्ग से लगभग 300 मीटर अंदर कच्चे रास्ते पर यह आइईडी लगाया गया था। बरामद आइईडी को बीयर बॉटल में प्रेशर प्लांट किया गया था। सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं डीमाईनिंग के दौरान आइईडी को सुरक्षित रूप से खोजकर नष्ट किया गया।केरिपु 214 की बीडीडी टीम द्वारा मौके पर ही आइईडी को सफलतापूर्वक नष्ट किया गया।










