रायपुर । गोबरा नवापारा में बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। हसिया से वार कर की हत्या। जानकारी के अनुसार राहुल ने बाइक खरीदी थी। इस पर नाराज पिता ने बाइक में तोड़फोड़ की थी। गुस्से में आकर बेटे ने हसिया से वार कर पिता की हत्या कर दी। पिता अक्सर पैसों की मांग करता था पर राहुल ने पिता को पैसा न देकर बाइक खरीद ली । इसके बाद दोनों में विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी बेटे राहुल साहू को किया गिरफ्तार।










