छत्तीसगढ़ के जशपुर में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए एसपी शशि मोहन सिंह खुद सड़कों पर उतरे। एसपी ने शहर में के बस स्टेंड से लेकर बाजार डाँड़ और आसपास पैदल मार्च करके लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। एसपी के सड़क पर आते ही वाहन चालकों में हडकंप मच गया। उन्होंने कुछ वाहनों को रोककर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए भी हिदायत दी। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया, जगह-जगह रुक कर लोगों से बात की और कुछ भी गड़बड़ दिखाई दी तो हिदायत दी। साथ ही किसी भी प्रकार की अप्रिय सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की सलाह दी। एसपी ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने शहर के बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड के मुख्य मार्ग एवं बाजार डाँड़ की मार्ग पर खड़े वाहनों पर भी करवाई को कहा। उन्होंने बस स्टैंड में खड़े बेतरतीब खड़े वाहनों को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही दुकानों के सामने खड़े वाहनों को भी सही तरीके से लगाने के दुकानदारों को निर्देशीत किया।
पुलिस अधीक्षक ने बस स्टैंड में सब्जी दुकानदार द्वारा लगाए जा रहे पिकअप वाहनों को भी हटाने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही कपड़ा दुकान के सामने खड़े करने वाले वाहन को भी हटाने को कहा। इस दौरान उन्होंने बस कंडक्टरों और एजेंटों को भी हिदायत देते हुए बसों को सही तरीके से लगाने उअर लड़ाई झगड़ा नहीं करने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी तरह की लड़ाई झगड़ा करते पाए जाते है तो सीधे पुलिसिया कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने बाजार डाँड़ और बस स्टैंड में मुस्तादी से ड्यूटी करने वाले आरक्षक 635 राजेश कालो 596 सोभनाथ सिंह को इनाम देने की घोषणा की दोनों ही आरक्षक सिटी कोतवाली जशपुर में पदस्थ है।









