रायपुर। छत्तीसगढ़ में करोना ने आमजनों के साथ-साथ नेता, आईएएस,व आईपीएस लगातार अपनी चपेट में लेता रहा है। इस बीच कोरोना को लेकर प्रदेश से एक और बड़ी खबर आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आईपीएस आरके विज एक बार फिर कोरोना की जद में आ गए हैं। वह दूसरी बार संक्रमित हुए हैं। इससे पहले 25 जुलाई को पॉजिटिव पाए गए थे, लेकिन जल्द ही स्वस्थ होकर घर वापसी कर चुके थे।










