अभनपुर। महानदी से लगे हुए अभनपुर के टीला एनीकट में अमेरिका में पाए जाने वाली मछली मिली है। आपको बता दें कि टीला एनीकट में हर दिन की भांति ग्राम टीला के मछुआरे मछली पकडऩे गये थे। जब उन्होंने अपने जाल को निकाला तो जाल में पहली बार कुछ हट कर मछली देखने को मिली। जब वह मछली कुछ गांव वालों ने देखी तो लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले समाचारों में पता चला था कि यह मछली गंगा में भी मिली थी, जो की अमेरिका में पाई जाती है ।
ज्ञात हो कि काशी की गंगा नदी में 3 व 24 सितम्बर को कैटफिश प्रजाति की दो मछलियों के मिलने से वैज्ञानिकों के होश उड़ गए थे। यह अमेरिका की अमेजन नदी में पाई जाती है ।
इसमें न ही कोई खाद्य गुणवत्ता है और न ही औषधीय गुण। इकोलॉजी के लिए बेहद खतरनाक मानी जा रही है। यह जलीय जीवों को खा जाती है ।










