विशेष आदेश: 11-12 सितम्बर को निकलेंगी गणेश विसर्जन झाकियाँ, शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक तक झांकी प्रतिबंधित

रायपुर। ज़िला प्रशासन ने इस बार गणेश उत्सव झांकी और मूर्ति विसर्जन के लिए सामान्य निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार गणेश उत्सव समितियां माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग धीमी स्वर में ही करें। डी. जे. / धुमाल का तीव्र आवाज के साथ उपयोग करते पाये जाने पर विधि अनुकूल कार्यवाही की जावेगी, साथ ही आयोजन समिति के उपर भी कार्यवाही की जावेगी।

प्रतिबंध और विसर्जन: रूट मालवाहक वाहनों में वाहन के स्वरूप को परिवर्तित कर ध्वनि विस्तार यंत्र ( डी. जे. धुमाल, आदि) का प्रयोग किये जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही की जावेगी। गणेश विसर्जन की झांकियां 11 सितंबर को प्रारंभ होकर 12 सितंबर को महादेवघाट, रायपुर में निर्धारित स्थल में विसर्जित होगी। झांकी विसर्जन रूट शारदा चौक से जयस्तंभ, मालवीय रोड, कोतवाली चौक, सदरबाजार, सत्ती बाजार, कंकालीपारा, पुरानीबरती थाना, लीलीचौक, लाखेनगर, रायपुरा, महादेवघाट विसर्जन स्थल होगा।

समितियों के लिए निर्देश:
गणेश विसर्जन महादेवघाट में नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा निर्धारित विसर्जन कुण्ड में करेंगे। गणेश उत्सव समितियां माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग धीमी स्वर में ही करें। गणेशोत्सव समितियां झांकी आयोजन व्यवस्था सुचारू रूप से बनाये रखने एवं अग्नि दुर्घटना के बचाव हेतु अग्निशमन यंत्र एवं फायर फाईटर तथा इस कार्य हेतु चिन्हित एवं कुशल स्वयं सेवक रखेगें साथ ही उन्हे परिचय पत्र प्रदान करेगें । यातायात बाधित न किया जावे एवं यातायात सुचारू रूप से संचालित किया जावे। गणेश उत्सव समितियों की झांकियाँ शारदा चौक के पास लगाये गये स्टाल में तैनात अधिकारी / कर्मचारियों से नंबर प्राप्त करने के बाद आगे बढ़ेंगे। विसर्जन / झांकी के दौरान किसी भी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र का उपयोग एवं प्रदर्शन प्रतिबंधित रहेगा। शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक तक कोई झांकी नहीं निकाली जावेगी।

विशेष निर्देश:

विसर्जन उपरांत वेस्ट मटेरियल, पूजा सामाग्री, फुल कपड़े, प्लास्टिक, पेपर आदि को एकत्र कर नगर पालिक निगम द्वारा निर्धारित स्थल में रखा जावे। विसर्जन एवं झांकी के दौरान ऐसी प्रतिमा या प्रदर्शनी न हो, जिससे किसी की भावना आहत होती हो। झांकी के रूट में झांकी विद्युत तार से न टकरायें, इस हेतु झांकी उंचाई ज्यादा न हो, इसका ध्यान रखा जावे, जिससे विद्युत दुर्घटना से बचा जा सके। झांकी में प्रयोग किया जाने वाला जनरेटर अच्छी स्थिति में हो एवं उसकी विद्युत वायरिंग अच्छी स्थिति हो, ध्यान रखा जावे। झांकी किसी भी स्थान पर अधिक समय तक रोका नहीं जावेगा। निर्धारित समय एवं दूरी पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दिये गये निर्देशानुसार झांकियों के परिचालन का पालन सुनिश्चित करेंगें।
समितियां गणेश विसर्जन झांकी में शामिल होने वाले सदस्यों एवं स्वयंसेवको की सूची, पूर्ण पता एवं मोबाईल नंबर सहित थाना प्रभारी को देना सुनिश्चित करे। मूर्ति विसर्जन हेतु यथासंभव छोटे बच्चो एवं वृद्वो को साथ में न रखा जावे। यह निर्देश तत्काल प्रभावशील होगा। निर्देश के उल्लघंन करने पर विधि अनुकूल कठोर कार्यवाही की जावेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


युवराज सिंह ने 6 साल बाद खोला राज, संन्यास लेने की बताई वजह

By Reporter 1 / January 30, 2026 / 0 Comments
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने जून 2019 में क्रिकेट से संन्यास लेने के पीछे की असली वजह का खुलासा किया है। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान युवराज ने कहा कि...

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के IED ब्लास्ट में 11 सुरक्षाकर्मी घायल

By Reporter 1 / January 27, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले देर शाम कर्रेगुट्टा हिल्स इलाके में नक्सलियों ने कई IED धमाकों को अंजाम दिया, जिसमें कम से कम 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घायलों को तुरंत निकालकर एयरलिफ्ट करके इलाज...

दहेज में गाड़ी और नकदी न मिलने पर पति ने कमांडो पत्नी को डंबल से उतारा मौत के घाट

By Reporter 1 / January 30, 2026 / 0 Comments
दिल्ली से दहेज के लिए की गई एक ऐसी दिल दहला देने वाली हत्या सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। दिल्ली पुलिस में SWAT कमांडो के पद पर तैनात 27 वर्षीय काजल की उसके ही पति ने...

शादीशुदा प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, घूमाने के बहाने जंगल ले जाकर कुचल दिया सिर

By Rakesh Soni / January 27, 2026 / 0 Comments
बालोद। जिले में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। प्रेम संबंधों के चलते एक सनकी युवक ने जंगल में अपनी शादीशुदा प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले गला दबाकर बेहोश कर दिया। फिर...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / January 28, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे, जैसे आपको खुशी होगी। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तब वह भी दूर हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में भी आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी अच्छी सोच से...

कर्तव्य पथ पर परेड, दुनिया देखेगी नए भारत की सैन्य क्षमता

By Rakesh Soni / January 26, 2026 / 0 Comments
आज भारत 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परेड की सलामी लेंगी। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला लॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा...

रेत से भरे हाईवा ने स्कूटी सवार तीन बहनों को कुचला, एक की मौके पर मौत

By Rakesh Soni / January 26, 2026 / 0 Comments
छुईखदान।रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने स्कूटी सवार युवती को कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर...

सोने-चांदी ने बनाया एक और नया रिकॉर्ड, कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचीं

By Reporter 1 / January 28, 2026 / 0 Comments
अमेरिकी डॉलर की लगातार कमजोरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। दिन के शुरुआती कारोबार में सोना 2.4 प्रतिशत की...

छत्तीसगढ़ में मखाना खेती को बढ़ावा, चार जिलों में योजना शुरू

By User 6 / January 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जनवरी 2026।छत्तीसगढ़ में पारंपरिक कृषि के साथ-साथ अब किसान नकदी फसलों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। इसी क्रम में मखाना की खेती राज्य के किसानों के लिए एक नया और लाभकारी विकल्प बनकर उभर रही...

Border 2 का गणतंत्र दिवस पर धमाका: देशभर में हाउसफुल शोज

By Reporter 1 / January 27, 2026 / 0 Comments
गणतंत्र दिवस की छुट्टी ने बॉलीवुड के मास्टर स्टार सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा रफ्तार दे दी है। जम्मू से लेकर कोच्चि, अहमदाबाद से कोलकाता तक फिल्म के शोज हाउसफुल हैं और यह फिल्म...