इंजीनियरिंग, मेडिकल, प्रबंधन के साथ एनडीए की भी तैयारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग सुविधा देने जा रही है। ऐसे विद्यार्थियों को अखिल भारतीय इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के साथ साथ सीए/सीएस, क्लेट, एनडीए जैसी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडब्ल्यूएस वर्ग के विद्यार्थियों के परिवार की आर्थिक कठिनाइयों को देखते हुए यह फैसला किया है। बताया जा रहा है, मुख्यमंत्री ने आदिवासी विकास विभाग को अनुसूचित जाति, जनजाति, और अन्य पिछड़ा वर्ग के साथ-साथ ईडब्ल्यूएस वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कोचिंग की व्यवस्था करने को कहा है। इसके साथ ही कोचिंग में प्रवेश के लिए आवश्यक दिशा-निर्देंश जल्द तैयार करने के लिए भी कहा गया है। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में राज्य के अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और एहर वर्ग के कुल 400 छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये नि:शुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके तहत छात्र-छात्राओं को पीएमटी, पीईटी, एनएसटीईए,एम्स, नीट, सीए/सीएस,क्लेट, एनडीए जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कोचिंग मिलेगी। छात्र-छात्राओं को इन परीक्षाओं के लिए कोचिंग रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और भिलाई की प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थाओं के माध्यम से दिया जाना है।
अभी तक तीन वर्गों को ही मिलती थी सुविधा
छत्तीसगढ़ में अभी तक अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के साथ-साथ अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए ऐसी सुविधा मिल रही थी। उनके लिए अखिल भारतीय इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं आदि के लिए नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था है। अब इस नई पहल के बाद एहर वर्ग के विद्यार्थियों को भी नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा मिलेगी। सरकार इस वर्ग के लिए 10% आरक्षण पहले ही लागू कर चुकी है। राज्य सरकार ने प्रयास आवासीय स्कूलों के लिए भी ईडब्ल्यूएस कोटे के लिए जगह बना दिया है। सरकार इस योजना के तहत अगले वित्तीय वर्ष में चार नए प्रयास आवासीय विद्यालय शुरू करने जा रही है। अनुसूचित जाति वर्ग के बालकों के लिए 500 सीटर, बालिकाओं के लिए 500 सीटर तथा अन्य पिछड़ा वर्ग और एहर वर्ग के छात्रों के लिए 500 सीटर और इन वर्गों की छात्राओं के लिए 500 सीटर इस प्रकार कुल 2000 की क्षमता के 4 आवासीय विद्यालय शुरू किए जाएंगे। प्रत्येक आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वी में 125-125 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। इन आवासीय विद्यालयों में प्रवेशित छात्र-छात्राओं को 9वीं से बारहवीं तक के अध्यापन की नि:शुल्क व्यवस्था होगी। साथ ही विद्यार्थियों को पीएमटी, पीईटी, एनएसटीईए,एम्स, नीट, सीए/सीएस,क्लेट, एनडीए की भी नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...
By User 6 /
November 1, 2026 /
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का जश्न इस बार बेहद अलग अंदाज में देखने को मिल. आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर ने सभी को चकित कर दिया. रायपुर का आसमान रविवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के अदम्य शौर्य, पराक्रम और हैरतअंगेज...
By Reporter 5 /
October 31, 2026 /
रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार, 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...