Google Analytics Meta Pixel जिंदल संस्थापक ओ. पी. जिंदल की जयंती पर हुई विशेष कार्यक्रमों की धूम - Ekhabri.com

जिंदल संस्थापक ओ. पी. जिंदल की जयंती पर हुई विशेष कार्यक्रमों की धूम

 

रायपुर, 07 अगस्त 2024 – मंदिर हसौद मशीनरी डिवीज़न में जिंदल समूह के संस्थापक ओ. पी. जिंदल की जयंती मनाई गई। ओ. पी. जिंदल, जिन्हें सम्मान से ‘बाउजी’ कहा जाता है, एक दूरदृष्टा थे। उनकी जीवनी उनकी दूरदर्शिता और राष्ट्र निर्माण में दिए गए अद्वितीय योगदान की याद दिलाती है। बाउजी ने अपने कर्मयोग से अनगिनत लोगों को राष्ट्र निर्माण में सामूहिक योगदान के लिए प्रेरित किया। उनकी दूरदर्शिता का केंद्र बिंदु एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत था, जो विकसित औद्योगिक राष्ट्र की कतार में खड़ा हो।

IMG 20240807 WA0026

बाउजी के आदर्श और सिद्धांत जिंदल स्टील एंड पावर (JSP) के लिए निरंतर प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने स्वदेशी तकनीक पर आधारित जिंदल इंडिया नामक एक पाइप मिल की स्थापना की, जिसे आज जिंदल इंडस्ट्रीज के नाम से जाना जाता है। 1970 में, उन्होंने जिंदल स्ट्रिप्स लिमिटेड की स्थापना की और अनुसंधान पर ध्यान केंद्रित किया। उनकी मौलिक सोच और भारत को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों ने उन्हें विश्वविख्यात शख्सियत बना दिया। उनका जन्म हरियाणा में हुआ, लेकिन पूरा भारत उनकी कर्मभूमि था।

IMG 20240807 WA0027

बाउजी, ओ. पी. जिंदल ग्रुप के संस्थापक और राजनेता होने के बावजूद, अपने कार्यालय के दरवाजे हमेशा सभी के लिए खुले रखते थे। उन्होंने राजनीति में आकर जनसेवा की नई परिभाषा प्रस्तुत की और शिक्षा, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए आजीवन संघर्ष किया। वे तीन बार हिसार के विधायक रहे और अपनी मेहनत और प्रतिबद्धता से ओ. पी. जिंदल ग्रुप की स्थापना की।

IMG 20240807 WA0025

मंदिर हसौद स्थित मशीनरी डिवीज़न में उनकी 94वीं जयंती पर भजन-कीर्तन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। बाउजी को याद कर मशीनरी डिवीज़न स्थित हेरिटेज पार्क में कर्मचारियों द्वारा उनकी मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कैंसर जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण का आयोजन किया गया, और माना स्थित वृद्धाश्रम में भोजन, फल, एवं वस्त्र वितरित किए गए। इस उपलक्ष्य में मशीनरी डिवीज़न के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे और बाउजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

कबीरधाम पुलिस ने 5 करोड़ का गांजा किया जब्त, कंटेनर समेत तस्कर गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 24, 2026 / 0 Comments
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *