रायपुर, 14 जुलाई 2025/छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती वर्ष में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक चेतना को बल देने के उद्देश्य से ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ के तहत एक और विशेष ट्रेन 15 जुलाई को रायपुर से अयोध्या धाम के लिए रवाना होगी। यह यात्रा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर संभव हो रही है।
इस विशेष दर्शन यात्रा को रायपुर रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यात्रा में रायपुर संभाग के श्रद्धालु शामिल होंगे। इस मौके पर राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा, प्रबंध संचालक विवेक आचार्य, रेलवे अधिकारी और IRCTC के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
गौरतलब है कि इस योजना की शुरुआत 5 मार्च 2024 को रायपुर संभाग की पहली विशेष ट्रेन के साथ हुई थी। इसके बाद बिलासपुर, सरगुजा, और दुर्ग-बस्तर संभाग से भी ट्रेनें रवाना की गईं। अब तक लगभग 22,100 श्रद्धालु अयोध्या में रामलला के दर्शन कर चुके हैं।
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड और IRCTC के बीच 23 फरवरी 2024 को हुए एमओयू के बाद यह योजना नियमित रूप से संचालित की जा रही है। आगे भी प्रत्येक संभाग से श्रद्धालुओं के लिए साप्ताहिक ट्रेनें चलाई जाएंगी।
मुख्यमंत्री की इस ऐतिहासिक पहल से राज्य में धार्मिक पर्यटन को नया आयाम मिला है। योजना से न केवल श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन का अवसर मिल रहा है, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को भी राष्ट्रीय मंच पर प्रतिष्ठा मिल रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 3, 2026 /
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 2, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...