Google Analytics Meta Pixel तेज रफ्तार बाइक टकराई पेड़ से, तीन दोस्तों की मौत - Ekhabri.com

तेज रफ्तार बाइक टकराई पेड़ से, तीन दोस्तों की मौत

कोरबा। एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और सीधे पेड़ से जा टकराई। जिससे बाइक सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाई कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामला पाली थाना क्षेत्र के ग्राम डूमर कछार के पास घटित हुई है। जानकारी के अनुसार ग्राम धौराभाठा गोकनाई निवासी बालकृष्ण कोर्राम 30 वर्ष पिता भागवत कोर्राम, कमलेश टेकाम 18 वर्ष पिता शंकर टेकाम व उसी गांव में निवास करने वाले राजेश मरकाम 20 वर्ष पिता लीलाराम मरकाम गुरुवार की सुबह काम पर गए हुए थे। जहां गुरुवार की शाम तीनों दोस्त काम पर से वापस लौटने के बाद अपने गांव पहुंचे थे। जहां घर पर कुछ देर रुकने के बाद तीनों अपनी बाइक क्रमांक सीजी 12 बी 9605 में सवार होकर घर से निकल गए थे। बताया जाता है कि, तीनों मोटरसाइकिल में सवार होकर धौराभाठा से रात्रि लगभग 9 बजे डूमर कछार की ओर जा रहे थे कि डूमर कछार से 2 सौ मीटर पहले उनकी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सीधे गड्ढे में जा गिरी और मोटरसाइकिल पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल में सवार बालकृष्ण कोर्राम व राजेश मरकाम की मौके पर ही मौत हो गई जहां मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

नशे में चूर थे तीनों युवक

पाली थाने में पदस्थ जांच अधिकारी प्रधान आरक्षक धनंजय तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क हादसे में मृत – तीनों युवक बालकृष्ण कोर्राम, कमलेश टेकाम व राजेश मरकाम शराब के नशे में धुत्त थे जिसके चलते उनकी तेज रफ्तार मोटर साइकिल अनियंत्रित हो गई और बाइक को संभाल नहीं पाए। जिसके चलते बाइक सीधे पेड़ से जा टकराई और तीनों की मौत हो गई। जिले में लगातार बढ़ते सड़क हादसे में – ज्यादातर हादसे या तो रफ्तार की वजह से हो रहे हैं या फिर नशे की वजह से नशे में बाइक या अन्य मोटर साइकिल को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते हैं जिसके चलते हुए हादसे के शिकार हो रहे हैं और काल में गाल में समा जाते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार…अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ‘ओशियन ग्रो गांजा’ बरामद

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को ‘ओशियन ग्रो गांजा’ जैसे विशेष मादक पदार्थ...

छोटू एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़े नियम, जान लें रिफिल की टाइमिंग और फायदे

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: आम लोगों को रसोई गैस की परेशानी से राहत देने के लिए सरकार ने 5 किलो वाले एलपीजी छोटू सिलेंडर की सप्लाई तेजी से बढ़ा दी है। आसान नियम और कम कागजी प्रक्रिया की वजह से यह सिलेंडर...

नकली दवाओं के अवैध व्यापार का खुलासा, तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...

Breaking News : छत्तीसगढ़ साय कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता सहित बड़े फैसले

By Reporter 5 / April 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 15 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के प्रारूप तैयार करने से लेकर महिलाओं,...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर, 20 अप्रैल से सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए साय सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। 20 अप्रैल से प्रदेश के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु...

सहायक शिक्षक 2292 पदों पर भर्ती, परीक्षा 11 अक्टूबर 2026

By User 6 / April 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की पहल की गई है। इसी...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 12, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के ऑनलाइन स्व-गणना अभियान की शुरुआत

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ...

छत्तीसगढ़ में फिर शुरू होगा सुशासन का महाअभियान, इस बार और बड़े पैमाने पर होगी कार्रवाई

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में प्रशासन को जनता के और करीब लाने के लिए सुशासन तिहार 2026 की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत निर्देश जारी करते हुए इस अभियान को प्रभावी और...

स्वसहायता समूह से जुड़कर हमेश्वरी राठौर बनीं सफल लखपति दीदी

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में साय सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाएं अब जमीनी स्तर पर असर दिखा रही हैं। गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत लालपुर की हमेश्वरी राठौर ने आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश करते हुए “लखपति दीदी” के रूप...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *