मनीषा कोइराला ने हीरामंडी में मल्लिका जान का किरदार निभाया है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान मनीषा ने बताया कि वह संजय लीला भंसाली के साथ काम करने के लिए कितनी बेताब रहीं। वहीं फरदीन खान 14 साल बाद कमबैक करने को लेकर इमोशनल होते नजर आए। संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार का ट्रेलर रिलीज हुआ। रिलीज के साथ ही ट्रेलर ने सिने लवर्स के होश उड़ा दिए। वहीं, इसकी स्टार कास्ट इमोशनल होती नजर आई। ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर फरदीन खान और मनीषा कोईराला ने फीलिंग्स बयां की। दोनों ने बताया कि कैसे ये पल उनके लिए भावुक कर देने वाला है। वे इस लंबे समय से इस पल के इंतजार में थे।
मनीषा कोइराला ने बताया कि उन्होंने इस पल का 28 साल से इंतजार किया है, जो अब खत्म हुआ। मनीषा ने भंसाली के साथ साल 1996 में फिल्म खामोशी में काम किया था। हीरामंडी में संजय लीला भंसाली के साथ दोबारा काम करने पर मनीषा ने अपने दिल की बात कही। मैंने संजय के कॉल का 28 साल तक इंतजार किया है और मेरे लिए ये बेहद खुशी की बात है। ऐसे जीनियस के साथ काम करना सम्मान की बात है। बहुत सारी मेहनत, प्यार और मोहब्बत से हमने इसे (हीरामंडी) बनाया है। मुझे उम्मीद है कि आप सभी को ये पसंद आए। हमने ऐसा पहली बार देखा है।
फरदीन खान 14 साल बाद इंडस्ट्री में हीरामंडी से कमबैक कर रहे हैं. उन्होंने इस दौरान पर्सनल और प्रोफेशनल तौर पर कई उतार-चढ़ाव के गुजरे हैं। अपने कमबैक को लेकर काफी इमोशनल नजर आए। फरदीन ने सीरीज में वाली मोहम्मद का किरदार निभाया है। उन्होंने कहा- ये मेरे लिए बहुत लंबा गैप रहा है, लगभग 14 साल हो गए हैं. मैं इस शानदार स्टार कास्ट और नेटफ्लिक्स जैसे प्लेटफॉर्म और निश्चित रूप से खुद संजय लीला भंसाली के साथ काम करने के अवसर के लिए बेहद शुक्रगुजार हूं। मेरे लिए, ये कुछ ऐसा है जो मैंने कभी नहीं किया. मुझे लगा कि जिस उम्र में मैं हूं, उस उम्र में स्क्रीन पर वापस आने के लिए ये मेरे लिए बिल्कुल सही कैरेक्टर था।
फरदीन ने कहा कि संजयजी के किरदार बहुत मुश्किल और लंबे चौड़े गंभीरता से भरे होते हैं। इन्हें समझना आसान नहीं होता है। उनके साथ काम करना किसी चैलेंज से कम नहीं है, लेकिन आप बाद में ये सब एक साथ देखते हैं, तो सब समझ में आता है। अब भावुक हो रहा हूं. फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली की महत्वाकांक्षी वेब सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार का प्रीमियर 1 मई को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होगा। इस सीरीज में फरदीन खान, मनीषा कोइराला के साथ-साथ सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, शरमीन, संजीदा शेख, अध्ययन सुमन भी हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...