रायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी। इसके अनुसार कोरबा कलेक्टर संजीव झा को बिलासपुर कलेक्टर बनाया गया है. वहीं बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार को कोरबा की जिम्मेदारी दी गई है। भीम सिंह को श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके अलावा कई के स्थान बदले गए हैं। साथ ही वर्तमान कार्य के साथ कुछ नए अतिरिक्त प्रभार भी दिए गए हैं।












