रायपुर, 6 दिसंबर: राज्य में कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले व्यवसायियों के खिलाफ स्टेट जीएसटी विभाग ने कड़ी कार्रवाई की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य कर निरीक्षकों को धमकाने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
राज्य कर जीएसटी विभाग द्वारा बोगस और संदिग्ध फर्मों की पहचान के लिए रिस्क पैरामीटर के आधार पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रायपुर स्थित मेसर्स योगेश कमर्शियल और मेसर्स जगन्नाथ कंस्ट्रक्शन के खिलाफ शिकायतें मिलने पर विभाग ने भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की।
राज्य कर निरीक्षक रितु सोनकर और होमेश वर्मा द्वारा इन फर्मों का सत्यापन किया जा रहा था, लेकिन इन व्यवसायियों ने सत्यापन प्रक्रिया में बाधा डालते हुए अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार और धमकी दी। इस घटना को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर, विभाग ने आज दोनों फर्मों के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी और जब्ती की कार्रवाई की। इसके साथ ही, सरकारी कार्य में बाधा डालने और अधिकारियों को धमकाने के आरोप में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि जीएसटी अधिनियम का उल्लंघन और कर चोरी के मामलों में कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...