लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के अगले ही दिन केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने की संभावनाओं के चलते भारतीय शेयर बाजार ने राहत की सांस ली है। इसका नतीजे ये हुआ कि कारोबारी सत्र में सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल देखने को मिला है। कारोबार में बैंकिंग एफएमसीजी ऑटो स्टॉक्स में भारी खरीदारी देखने को मिली है। कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 2303 अंकों के उछाल के साथ 74,382 अंकों पर क्लोज हुआ है, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 735 अंकों के उछाल के साथ 22,620 अंकों पर बंद हुआ। भारतीय शेयर बाजार के मार्केट कैप में 31 लाख करोड़ रुपये की गिरावट देखने को मिली थी।
कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी के चलते मार्केट कैप में शानदार उछाल देखने को मिला। बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप फिर से 400 लाख करोड़ को पार कर 407.58 लाख करोड़ रुपये के लेवल पर जा पहुंचा है, जो पिछले सत्र में 394.83 लाख करोड़ रुपये के लेवल पर क्लोज हुआ था। यानि निवेशकों की संपत्ति में 12.75 लाख करोड़ रुपये का उछाल देखने को मिला है।
भारतीय बाजार में बड़ी तेजी एफएमसीजी, बैंकिंग, आईटी, फार्मा, मेटल्स, एनर्जी, ऑयल एंड गैस, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे सेक्टर्स के शेयरों में देखने को मिली है। इसके अलावा मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी जोरदार खरीदारी रही, जिसके निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 2115 और स्मॉल कैप इंडेक्स 600 अंकों के उछाल के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स के सभी 30 शेयर तेजी के साथ बंद हुए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By Reporter 1 /
February 19, 2026 /
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...
By User 6 /
February 20, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...
By User 6 /
February 19, 2026 /
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...
By Rakesh Soni /
February 21, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...
By Rakesh Soni /
February 20, 2026 /
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...
By User 6 /
February 20, 2026 /
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...
By Reporter 1 /
February 22, 2026 /
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत सिविल जज परीक्षा के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि...