Google Analytics Meta Pixel बलौदा बाजार में 'रोको औ टोको’ अभियान की शुरुआत - Ekhabri.com

बलौदा बाजार में ‘रोको औ टोको’ अभियान की शुरुआत




रायपुर। बलौदा बाजार में आज कलेक्टर सुनील कुमार जैन द्वारा हरी झंडी दिखा कर यूनिसेफ के ‘रोको अउ टोको’ अभियान की शुरुआत की गयी।


COVID19 पर जागरूकता फ़ैलाने के इस अभियान का उद्घाटन अप्रैल के पहले सप्ताह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा रायपुर में किया गया था। दुर्ग और राजनांदगांव जिलों में भी यह अभियान शुरू हो चुका है। जल्द ही इसे बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ में भी लॉन्च किया जाएगा।


बलौदा बाजार जिला प्रशासन के सहयोग से इस अभियान का आयोजन यूनिसेफ, छत्तीसगढ़ और मीडिया कलेक्टिव फॉर चाइल्ड राइट्स (MCCR) ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। तीन महीने तक चलने वाले इस अभियान में, बलौदा बाजार, भाटापारा, कसडोल, भिलाईगढ़ ब्लॉक मुख्यालय और जिले के कई अन्य कस्बे और गाँव शामिल होंगे।


इस अवसर पर, छत्तीसगढ़ में यूनिसेफ के प्रमुख श्री जॉब ज़करिया ने कहा कि इस मुश्किल और चुनौतियों से भरे समय में राज्य के हर गांव, हर वार्ड और हर बस्ती में युवा स्वयंसेवकों के समर्थन की जरूरत है। युवा उत्प्रेरक की भूमिका निभा सकते हैं। गलत सूचनाओं को संबोधित करने में, COVID उचित व्यवहार और टीकाकरण को बढ़ावा देने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।


इस तीन-माह लंबे अभियान के दौरान, स्वयंसेवक (वालंटियर्स) द्वारा COVID-19 वायरस के प्रसार को रोकने और COVID टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने की दिशा में शासन के प्रयासों का समर्थन किया जाएगा। वे जनता को मास्क पहनने, साबुन से हाथ धोने, शारीरिक दूरी बनाए रखने, भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने और लोगों को COVID19 टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करेंगे। होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को दवा और भोजन की आपूर्ति करने में भी स्वयंसेवक जिला प्रशासन की सहायता करेंगे।

Read Also  भाजपा कहती है भ्रष्टाचार मिटाओ, कांग्रेस कहती है भ्रष्टाचारी बचाओ : संजय श्रीवास्तव


महामारी पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने के उद्देश्य से वालंटियर्स धार्मिक स्थानों पर भी जाएंगे और धर्मगुरुओं-समुदाय प्रमुखों की मदद से लोगों को जागरूक करेंगे। अभियान के तहत वालंटियर्स/स्वयंसेवक आवासीय स्थानों, बाजारों, होटलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों का भी दौरा करेंगे। युवा वालंटियर्स लोगों से अपील करेंगे की वे जिला प्रशासन द्वारा जारी लॉकडाउन और रोकथाम दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें, कोविड वैक्सीन लगवाएं और कोविड जैसे लक्षण होने पर तुरंत चिकत्सकीय सहायता लें।


MCCR ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा ने कहा, “पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है, और छत्तीसगढ़ में स्थिति काफी गंभीर है। वैक्सीन लगवा कर और कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कर हम खुद को बचा सकते हैं। यह काफी महत्वपूर्ण है। इस विषय पर जागरूकता पैदा करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य, लेकिन यूनिसेफ की मदद से “रोको अउ टोको” अभियान के तहत MCCR ट्रस्ट के सैकड़ों युवा स्वयंसेवक (वालंटियर्स) यह कार्य समर्पित होकर कर रहे हैं।
MCCR सदस्य श्री अरुण बंटी चबड़ा बलौदा बाजार में इस अभियान के समन्वयक हैं। मौके पर गोपाल शर्मा, सुशील छबड़ा, मुकेश साहू, देवेंद्र ब्रिगू, गुलशन वर्मा, आकाश शर्मा सहित अन्य MCCR सदस्य भी मौजूद थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...

छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *