Google Analytics Meta Pixel परीक्षा में बच्चों के अजीब जवाब, मास्टरजी ने पकड़ा सिर - Ekhabri.com

परीक्षा में बच्चों के अजीब जवाब, मास्टरजी ने पकड़ा सिर

सोशल मीडिया पर परीक्षा में पूछे गए सवालों का बच्चे कई बार ऐसा जवाब दे जाते हैं, जो सही भले ही न हो, लेकिन जवाब चेहरे पर एक मुस्कान जरूर ले आते हैं। आज हमारे पास ऐसा ही एक वीडियो आया है जिसको इंस्टाग्राम पर खूब देखा जा रहा है। दरअसल, ये वीडियो किसी बच्चे के एग्जाम की आंसर शीट का मालूम होता है। प्रश्न कुछ ऐसा है कि जिसमें ‘अनेक शब्दों के लिए एक शब्द’ बताना है, लेकिन जवाब कुछ ऐसे हैं, जो आपको गुदगुदा जाएंगे।

 

 

 

परीक्षा में पहला सवाल था कि ‘जो कभी न मरे’… यानि जो कभी न मरे उसके लिए एक शब्द क्या है। अब इसका सही उत्तर तो ‘अमर’, ‘अविनाशी’, ‘शाश्वत’ आदि में से कुछ भी हो सकता है, लेकिन आंसर शीट में इसके उत्तर की जगह “साउथ का हीरो” लिखा हुआ है। बात में दम भी है (साउथ की फिल्मों में हीरो जिस प्रकार के करतब करने के बाद भी कभी मरता नहीं है, उसे देखते हुए तो ये जवाब लॉजिकल ही लगता है)।

 

 

 

 

इसी प्रकार दूसरा सवाल था ‘जो कभी न दिखे’ का उत्तर ‘अदृश्य’, ‘अगोचर’, ‘गायब’ या ‘अदिष्ट’ न होकर, “मिस्टर इंडिया” लिखा गया है। वैसे इसका जवाब तो कई हो सकते हैं, जैसे ‘सरकारी अस्पताल में डॉक्टर’ या ‘दूर-दराज के गांवों में बिजली’ जो अक्सर अदृश्य ही लगते हैं। इतना ही नहीं, ‘जो कभी न हारे’ के लिए ‘अजिंक्य’, ‘अजित’, ‘अविजित’, ‘अपराजिता’ के बजाय जवाब दिया गया है “छोटा भीम”। जाहिर है कि ऐसे जवाबों के लिए इस स्टूडेंट को 40 में से 0 अंक मिले हैं।

 

 

 

बच्चें द्वारा दिए गए जवाब सोशल मीडिया पर लोगों को खासा हंसा रहे हैं। हालांकि, इस आंसर शीट को देखकर ये संदेह भी होता है कि ये वाकई किसी स्टूडेंट की कारस्तानी है या फिर जोक बनाने के लिए जानबूझकर ऐसे जवाब लिखकर इसे वायरल किया गया है।

 

 

 

इस वीडियो पर लोगों ने दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ ने इसे बच्चों की मासूमियत का उदाहरण बताया, तो कुछ ने कहा कि यह सिर्फ एक मजाक हो सकता है। चाहे जो भी हो, यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है और लोगों की हंसी का कारण बन रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

बस्तर में पापाराव का सरेंडर, छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

IPL 2026 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस साल टूर्नामेंट में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें वजह

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *