रायपुर, 07 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में रासायनिक उर्वरकों की कालाबाजारी पर अब सरकार सख्त रुख अपनाने जा रही है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि खाद की जमाखोरी या अधिक कीमत पर बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को जेल भी भेजा जाएगा।
कृषि मंत्री ने रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में रायपुर और दुर्ग संभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर खरीफ 2026 की तैयारियों और विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के कारण उर्वरकों की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए सरकार पूरी तरह सतर्क है, लेकिन प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उर्वरक वितरण की नियमित और आकस्मिक जांच की जाए, ताकि किसी भी स्तर पर अनियमितता सामने आने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या घबराहट से बचें।
बैठक में यह भी तय किया गया कि इस बार डीएपी के विकल्प के रूप में एनपीके, एसएसपी और अन्य उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिससे खेती को अधिक टिकाऊ और लाभकारी बनाया जा सके।
कृषि मंत्री ने बताया कि 5 मई से 20 मई तक पूरे प्रदेश में विकसित भारत संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत कृषि वैज्ञानिकों और विभागीय अधिकारियों की टीम गांव-गांव जाकर किसानों से संवाद करेगी और उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों, वैकल्पिक उर्वरकों और योजनाओं की जानकारी देगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान को गंभीरता और प्राथमिकता के साथ संचालित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं का लाभ मिल सके और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके।
बैठक में दलहन और तिलहन फसलों को बढ़ावा देने, ग्रीष्मकालीन धान का रकबा कम करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए रणनीति पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा फार्मर आईडी के तहत एग्रीस्टैक पोर्टल में शेष किसानों का एक सप्ताह के भीतर पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि कोई भी किसान योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
कृषि मंत्री ने जल संसाधनों में मखाना और सिंघाड़ा की खेती को बढ़ावा देने के लिए भी अधिकारियों को विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ कृषि का विविधीकरण भी होगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...