Google Analytics Meta Pixel लॉरेंस बिश्नोई गैंग के विरूद्ध देशभर में ताबड़तोड़ एक्शन - Ekhabri.com

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के विरूद्ध देशभर में ताबड़तोड़ एक्शन

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग का अंतरराज्यीय शार्प शूटर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस की गिरफ्त में आया यह शार्प शूटर योगेश दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में जिम मालिक नादिर शाह की हत्या में मुख्य शूटर था। पुलिस की कार्रवाई में पैर में गोली लगने से शार्प शूटर घायल हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने उससे बिना नंबर की बाइक, एक पिस्टल और कई कारतूस बरामद किए। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी योगेश कुमार उर्फ राजू के रूप में हुई।

 

 

 

 

इससे पहले हरियाणा और मुंबई पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर सुखवीर उर्फ सूखा पानीपत के सेक्टर 29 थाना एरिया से गिरफ्तार किया गया। वह सलमान खान के घर पर फायरिंग करने के मामले में आरोपी है।
लॉरेन्स गैंग के जिस शूटर सुखबीर उर्फ सुक्खा को नवी मुंबई पुलिस और पानीपत पुलिस ने जॉइंट ऑपेरशन में गिरफ्तार किया है, उसकी गिरफ्तारी की कहानी बेहद दिलचस्प है। नवी मुंबई की पनवेल सिटी पुलिस सलमान खान के पनवेल फार्म हाउस रेकी मामले की जांच कर रही थी। लॉरेन्स के गुर्गों ने सलमान खान को मारने के इरादे से उनके पनवेल फार्महाउस की रेकी की थी। उस समय पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सुखबीर उर्फ सुक्खा इस मामले में फरार चल रहा था, उसे सलमान खान को शूट करने का काम मिला था।

Read Also  इस दिन छत्तीसगढ़ आएंगे अमित शाह...भाजपा नेताओं की लेंगे बैठक, जीत का देंगे मंत्र

 

 

 

पनवेल सिटी पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। उसकी तलाश में पुलिस की टीम पानीपत में पहुंची थी। पनवेल सिटी पुलिस के पास सुक्खा की लाइव लोकेशन थी, वो पानीपत के एक होटल में रुका था। पुलिस की टीम के कई लोगों में उस होटल में कमरे बुक किए। इसके बाद पानीपत पुलिस से संपर्क किया गया। पानीपत पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिस कमरे के अंदर सुक्खा मौजूद था, उसे कमरे का दरवाजा खुलवाया गया। शुरुआत में तो लॉरेंस के शूटर सुक्खा को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई, क्योंकि उसकी बाल और दाढ़ी बढे हुए थे। उसका हुलिया बिल्कुल भी मैच नहीं हो पा रहा था, लेकिन पूछताछ के बाद कन्फर्म हो गया कि ये लॉरेन्स का शूटर सुक्खा ही है। फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *