Google Analytics Meta Pixel कनाडा में छिपे हैं भारत के सात 'खूंखार' गैंगस्टर्स - Ekhabri.com

कनाडा में छिपे हैं भारत के सात ‘खूंखार’ गैंगस्टर्स

कनाडा ने भिंडरावाले टाइगर फोर्स (बीटीएफ) के आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की कथित हत्या में तीन गैंगस्टरों कमलप्रीत सिंह, करणप्रीत सिंह और करण बरार को गिरफ्तार किया है। इन गैंगस्टरों के संबंध हरियाणा और पंजाब के आपराधिक गिरोहों से भी थे। कनाडा में पंजाब के कई गैंगस्टर्स रह रहे हैं, जिन्हें लेकर कनाडा की सरकार चुप है। तीनों अपराधियों के पास उचित दस्तावेज नहीं था, लेकिन फिर भी ये अस्थायी वीजा पर कनाडा में रह रहे थे। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इन तीनों कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को भारत वापस क्यों नहीं भेजा गया? रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने कहा कि वह तीनों के भारतीय कनेक्शन का पता लगाने के लिए अपने भारतीय समकक्ष यानी एनआईए की मदद लेगी।

 

 

भारत ने आरसीएमपी से कम से कम पंजाब के सात ऐसे गैंगस्टर्स को प्रत्यर्पित करने की मांग की है, जो कनाडा में हैं। एनएसए, रॉ के सचिव, आईबी के डायरेक्टर और एनआईए चीफ ने पंजाब-हरियाणा में हत्याएं करवाने इन गैंगस्टर्स को वापस लाने के लिए बहुत प्रयास किए हैं, लेकिन कनाडा के प्रधानंमत्री जस्टिस ट्रूडो खालिस्तान समर्थक सरकार ने इस मुद्दे पर कोई कार्रवाई नहीं की है। भारत ने जिन गैंगस्टर्स को प्रत्यर्पित करने की मांग की है, उसमें अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला का नाम शामिल है। वह पंजाब के मोगा के डाला का रहने वाला है और कनाडा के सरे में रह रहा है। सरे वही जगह है, जहां निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तरनतारन जिले के हरिके गांव का निवासी लखबीर सिंह उर्फ लांडा भी कनाडा के अल्बर्टा के एडमॉन्टन शहर में रह रहा है।

Read Also  व्यवसायी पुत्र ने कोरोनाकाल सात लाख खर्च कर बैंकाक से बुलाई कॉल गर्ल, महिला की मौत

 

रमनदीप सिंह उर्फ रमन जज फिरोजपुर का रहने वाला है और ब्रिटिश कोलंबिया में छिपा है। बरनाला जिले के टल्लेवाल के बिहला निवासी चरणजीत सिंह उर्फ रिंकू बिहला भी कनाडा में छिपकर बैठा है। लुधियाना ग्रामीण के गांव दल्ला निवासी गुरपिंदर सिंह उर्फ बाबा दल्ला भी भारतीय जांच एजेंसियों से छिपकर कनाडा में रह रहा है। इन सभी के बारे में कनाडा को जानकारी दी जा चुकी है।

 

 

फाजिलका निवासी सतवीर सिंह वारिंग उर्फ सैम अबरोहा भी कनाडा में छिपा है। अमृतसर के डिफेंस कॉलोनी का स्नोवर सिंह ढिल्लियन ओन्टारियो में रह रहा है। आठवें गैंगस्टर का नाम है सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बरार, जो श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला है. बरार को लेकर कहा जाता है कि वह अभी कैलिफोर्निया में छिपा हुआ है, लेकिन वह कनाडा का निवासी है।

 

 

इन अपराधियों के वीजा स्टेटस के बारे में जानकारी नहीं है, मगर ये अपराधी भारत सरकार या राज्य सरकार पर मानवाधिकार हनन का आरोप लगाकर शरण मांग लेते हैं और फिर कनाडा में बस जा रहे हैं। जस्टिन ट्रूडो की सरकार को कहीं न कहीं इस बारे में मालूम है, मगर वह कार्रवाई से बच रही है। मगर, खालिस्तानियों और इन गैंगस्टर्स के समर्थकों के वोट के लालच में ट्रूडो इन पर कोई एक्शन नहीं ले रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल, जनविश्वास मजबूत करने पर सरकार का जोर

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...

छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान, 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा संदेश

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *