Google Analytics Meta Pixel Cyclone Yaas से बंगाल और ओडिशा में तेज हवाएं और बारिश शुरू, NDRF अलर्ट - Ekhabri.com

Cyclone Yaas से बंगाल और ओडिशा में तेज हवाएं और बारिश शुरू, NDRF अलर्ट

देश तूफान ताउते की तबाही से उबरा भी नहीं था कि अब चक्रवाती तूफान यास का खतरा पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बन गया है। इसका असर बंगाल और ओडिशा में दिखने लगा है। यहां तेज हवाएं और बारिश शुरू हो गई है। NDRF की कई टीमें अलर्ट मोड पर है। चक्रवाती तूफान यास उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने पहले ही बताया था कि ओडिशा और बंगाल में आज से ही असर दिखने लगेगा। दोनों ही राज्‍यों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। इसको लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने हाल ही में ओडिशा,  बंगाल,  आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री और अंडमान के LG के साथ बैठक की थी। अस्पताल को पावर बैकअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक,  पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर कल का विक्षोभ पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ा और मध्य रात्रि में इसी क्षेत्र में एक गहरे विक्षोभ में बदल हो गया। इसके बाद, यह धीरे धीरे उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ा और आज, 24 मई, 2021 को सुबह में पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान ‘यास‘ के रूप में तेज हो गया।

आज भारतीय मानक समय 08.30 बजे, यह पोर्ट ब्लेयर (अंडमान द्वीपसमूह) से लगभग 620 किमी उत्तर उत्तर पश्चिम, पारादीप (ओडिशा) के 530 किमी दक्षिण दक्षिण पूर्व, बालासोर (ओडिशा) के 630 किमी दक्षिण दक्षिण पूर्व और दीघा (पश्चिम बंगाल) के 620 किमी दक्षिण दक्षिण पूर्व के निकट अक्षांश 16.4 डिग्री उत्तर और देशांतर 89.6 डिग्री पूर्व में केंद्रित रहा।

इसके अगले 12 घंटों में उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने, एक उग्र चक्रवाती तूफान में तेज होने और उसके बाद के 24 घंटों में एक बेहद उग्र चक्रवाती तूफान में बदल जाने का अनुमान है। यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ना जारी रखेगा, और सघन होगा और 26 मई की सुबह में उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के निकट उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में इसके पहुंचने का अनुमान है। एक बेहद उग्र चक्रवाती तूफान के रूप में 26 मई की दोपहर में इसके पारादीप और सागर द्वीपसमूहों के बीच उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों को पार करने का अनुमान है।

उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश: 24 मई को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा और 25 मई को अलग अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान है।

24 मई को तटीय ओडिशा के ऊपर कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा, 25 मई को पुरी, जगतसिंहपुर, खुरदा, कटक, केंद्रपारा, जाजपुर, भद्रक, बालासोर, गंजाम, धेनकनल, मयूरभंज जिलों में भारी वर्षा, होने का अनुमान है।

26 मई को जगतसिंहपुर, कटक, केंद्रपारा, जाजपुर, भद्रक, बालासोर, मयूरभंज, कियोंझारगढ़, पुरी, खुरदा,  अंगुल, देवगढ़, सुंदरगढ़ में अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। वहीं 27 मई को उत्तरी आंतरिक ओडिशा में अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।

मछुआरों को 24-25 मई के दौरान मध्य बंगाल की खाड़ी और 24-26 मई के दौरान उत्तर बंगाल की खाड़ी और उत्तरी आंध्र प्रदेश-ओडिशा-पश्चिम बंगाल-बांग्ला देश तटों के करीब न जाने का सुझाव दिया गया है। जो लोग उत्तर के गहरे समुद्र और समीपवर्ती मध्य बंगाल की खाड़ी में गए हुए हैं, उन्हें तट पर लौट आने का सुझाव दिया गया है।

खगोलीय ज्वार से ऊपर 2-4 मीटर की ज्वारीय लहरों के जमीन से टकराने के दौरान झारग्राम, दक्षिण 24 परगना, मेदिनीपुर, बालासोर भद्रक, कंद्रपारा और जगतसिंहपुर जिलों के निचले तटीय क्षेत्रों के जलमग्न होने की आशंका है। प्रणाली के सघनीकरण और संभावित मूवमेंट की लगातार निगरानी की जा रही है और संबंधित राज्य सरकारों को नियमित रूप से सूचित किया जा रहा है।

भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि चक्रवाती तूफान यास के तीन पूर्वोत्तर राज्यों – असम, मेघालय और सिक्किम को प्रभावित करने की संभावना है, जिसके चलते 26-27 मई को मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बारिश की तीव्रता चक्रवात की चाल पर निर्भर करेगी।

वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक ट्वीट में कहा, “चक्रवात यास के 26-27 मई को (पूर्वोत्तर) क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। माननीय गृहमंत्री अमित शाह ने फोन कर असम, सिक्किम और मेघालय की तैयारियों के बारे में जानकारी ली है।”

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

बस्तर में पापाराव का सरेंडर, छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

IPL 2026 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस साल टूर्नामेंट में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें वजह

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...