छात्रों ने उत्तरपुस्तिका पुनः जांच के लिए अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय का घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों ने आरोप लगाया कि अधिकांश छात्रों को विषय में एक समान अंक मिले हैं। उनका मानना है कि सबका आक्यू अलग-अलग रहता है। ऐसे में सबका अंक भी अलग-अलग होना चाहिए। इससे साफ पता चलता है कि पेपर चेकिंग में गड़बड़ी हुई है।
उत्तरपुस्तिका पुनः जांच की मांग को लेकर बीकॉम प्रथम वर्ष और बीए द्वितीय वर्ष के छात्रों ने अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय पहुँचकर जमकर नारेबाजी की। साथ ही परीक्षा नियंत्रक को उत्तरपुस्तिका कि पुनः जांच करवाने के लिए ज्ञापन शौपा।









