Google Analytics Meta Pixel सफलता की कहानी: छत्तीसगढ़ राज्य को मत्स्य पालन के क्षेत्र में मिला है बेस्ट इनलैंड स्टेट का पुरस्कार - Ekhabri.com

सफलता की कहानी: छत्तीसगढ़ राज्य को मत्स्य पालन के क्षेत्र में मिला है बेस्ट इनलैंड स्टेट का पुरस्कार

  • मत्स्य पालन की कला में पारंगत हो रही हैं महिलाएं, गौठान स्थित तालाब में मछली पालन को बनाया कमाई का जरिया

रिपोर्ट: मनोज सिंह, सहायक संचालक,(छत्तीसगढ़ जनसंपर्क)

राज्य सरकार द्वारा मछली पालन को कृषि का दर्जा प्रदान किये जाने से मत्स्य कृषकों को बिजली दर में छूट एवं निःशुल्क पानी और बिना ब्याज ऋण प्राप्त मिलने से उत्पादन लागत में बहुत कमी आई है। मत्स्य कृषकों की आमदनी में वृद्धि हो रही है। प्रदेश में मछली पालन के लिए 1.999 लाख हेक्टेयर जलक्षेत्र उपलब्ध है, जिसमें से अब तक 1,961 लाख हेक्टेयर जलक्षेत्र विकसित किया जा चुका है, जो कुल उपलब्ध जलक्षेत्र का 98 प्रतिशत है। नदीय जलक्षेत्र लम्बाई 3573 किलोमीटर प्राकृतिक रूप से उपलब्ध है। ग्रामीण तालाब 1.173 लाख एवं सिंचाई जलाशय 0.825 लाख हेक्टेयर जलक्षेत्र मछली पालन के लिए उपलब्ध है। राज्य में उन्नत प्रजाति के मत्स्य बीज का उत्पादन किया जा रहा है और राज्य मछली बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर हो गया है।

    कोरिया जिले में भी राज्य सरकार के इस प्रोत्साहन और कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले के गौठानो में स्थित तालाबों में मत्स्य पालन को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित कर मत्स्य पालन कार्य से जोड़ा गया है। घरेलू काम-काज में व्यस्त रहने वाली महिलाओं के लिए गौठान आर्थिक उन्नति का नवीन माध्यम बनकर उभरे हैं, आजीविकामूलक गतिविधियों से महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है।




    इसी कड़ी में विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के ग्राम चेरवापारा की मातेश्वरी महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं के जीवन में तब बदलाव आया जब उन्होंने मत्स्य पालन का कार्य शुरू किया। समूह की अध्यक्ष प्रमिना बताती हैं कि हमारे समूह में 10 महिलाएं हैं। हम आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कुछ काम करना चाहते थे, पर मार्गदर्शन के अभाव में बात नहीं बन पा रही थी। जब जिला प्रशासन के अंतर्गत मत्स्य विभाग के अधिकारियों द्वारा हमें मत्स्य पालन के विषय में जानकारी दी गई, तो महिलाओं में यह काम करने की जिज्ञासा जागी। समूह ने मत्स्य पालन का कार्य शुरू करने के लिए विधिवत इसकी कार्ययोजना को समझा और पूरी जानकारी मिलने के बाद मत्स्य पालन का कार्य शुरू किया।

    प्रमिना ने बताया कि मत्स्य पालन से समूह को विगत वर्ष 50 हजार रुपए से ज्यादा तक का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ और इस वर्ष उन्हें इससे अधिक लाभ की उम्मीद है।

    Read Also  कोरबा जिले के पाली स्थित रेस्ट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक


    मत्स्य विभाग के सहायक संचालक सूर्यमणि द्विवेदी ने बताया कि इस समूह द्वारा विगत 3 वर्षों से गौठान स्थित तालाब के 0.50 हेक्टेयर जलक्षेत्र में मत्स्य पालन किया जा रहा है। मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य पालन प्रसार योजना के तहत समूह को 25 लाख मत्स्य स्पॉन तथा एक मत्स्य जाल प्रदाय किया गया है। जिस पर शत प्रतिशत अनुदान शामिल है। समूह को मत्स्य पालन कार्य हेतु विधिवत पूरी जानकारी भी दी गयी। जिससे वे बेहतर तरीके से कार्य कर सकें और लाभ अर्जित कर सकें।



    गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ मछली बीज उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यो में शामिल है। अब यहॉ मछली अनुसंधान के क्षेत्र में निजी क्षेत्र की इकाईया भी आगे आ रही है और छत्तीसगढ़ राज्य को मत्स्य पालन के क्षेत्र बेस्ट इनलैंड स्टेट का पुरस्कार भी मिल चुका है ।

    Share The News




    CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

     


    Raipur: रायपुर में ज्वेलर्स के मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, तलवार से हमला कर बैग लेकर फरार आरोपी, पीड़ित की हालत नाजुक

    By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
    Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...

    Election Results 2026: पांच राज्यों के नतीजों ने बदली सियासी तस्वीर, बंगाल में बीजेपी का बड़ा उलटफेर

    By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
    देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...

    Nashik TCS Case: 40 दिन बाद गिरफ्तार हुई TCS की पूर्व HR मैनेजर, धर्मांतरण और शोषण मामले में बड़ा खुलासा

    By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
    महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...

    व्हाट्सएप यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट कब से बंद हो सकता है सपोर्ट, जानिए पूरी अपडेट खबर

    By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
    WhatsApp Support Ends:अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके बाद कुछ पुराने मोबाइल...

    Kitchen Cockroach Control Tips: किचन से कॉकरोच गायब करने के आसान और असरदार तरीके

    By User 6 / May 7, 2026 / 0 Comments
    Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फर्जीवाड़ा सरकारी नौकरी के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी, शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार

    By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
    छत्तीसगढ़ : फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करीब...

    रेप केस वापस नहीं लिया तो नाबालिग की गला रेतकर हत्या, मां ने बचाने की कोशिश की तो काट दी उंगलियां

    By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
    मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...

    IPL 2026 में संजू सैमसन का तूफान…87 रन की विस्फोटक पारी से मैच एकतरफा

    By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
    Sanju Samson: आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में संजू सैमसन ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 87 रन ठोककर टीम...

    आम की छांव में महिलाओं को मिला करोड़पति बनने का नया सपना

    By User 6 / May 7, 2026 / 0 Comments
    रायपुर, 7 मई 2026।कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। ग्राम पंचायत लोखान के कमराखोल गांव में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai अचानक ग्रामीणों के बीच पहुंचे, जहां...

    आज का राशिफल 

    By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
    मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...