रायपुर, 11 नवम्बर 2024 – नंदनवन जंगल सफारी के वन अधिकारियों और चिकित्सकों की टीम ने विलुप्त प्रजाति के सफेद पूंछ वाले बीमार गिद्ध का सफल रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई। यह गिद्ध छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा जंगल में पाया गया था, जहां वह लगभग 500 किलोमीटर की उड़ान भरते हुए पहुंचा था। वन अधिकारियों ने इस गिद्ध को सुरक्षित रूप से नंदनवन जंगल सफारी लाकर उसका इलाज शुरू किया। टीम की सतर्क देखरेख और उपचार से गिद्ध जल्द ही स्वस्थ हो गया।
इलाज के बाद, गिद्ध को 26 सितंबर 2024 को फिर से प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया, जिसके बाद उसने 1100 किलोमीटर से अधिक की यात्रा कर गुजरात के सूरत इलाके में अपनी नई जगह पाई। इस रेस्क्यू ऑपरेशन की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वन मंत्री ने सराहना की और वन अधिकारियों की टीम को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी।
IMG 20241111 WA0023
सफेद पूंछ वाला गिद्ध (वाईट रम्पड वल्चर) संकटग्रस्त प्रजाति में गिना जाता है। इसकी संख्या देशभर में 13,000 से भी कम रह गई है। बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (बीएनएचएस) और ताडोबा अंधेरी टाइगर रिजर्व ने गिद्धों के संरक्षण के लिए एक विशेष पहल के तहत 10 गिद्धों को जियो-ट्रैकिंग उपकरण के साथ छोड़ा था। उनमें से एक गिद्ध छत्तीसगढ़ के बागबाहरा में रुका, जहां बीएनएचएस की टीम ने उसके लंबे समय तक एक जगह पर ठहरने की स्थिति देख नंदनवन के अधिकारियों से संपर्क किया।
गिद्ध के सफल उपचार और ट्रैकिंग से इस प्रजाति के संरक्षण के प्रयासों को बल मिला है।
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...