Google Analytics Meta Pixel उदयपुर में कांग्रेस के बूथ पदाधिकारियों और चुनाव हार चुके नेताओं को भी महत्व देने का सुझाव - Ekhabri.com

उदयपुर में कांग्रेस के बूथ पदाधिकारियों और चुनाव हार चुके नेताओं को भी महत्व देने का सुझाव

चिंतन शिविर में ‘हारे नेताओं’ की भी चिंता-

रायपुर। राजस्थान के उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के चिंतन शिविर में संगठन के एप्रोच में बड़े बदलाव की भूमिका बन रही है। शनिवार को चर्चा के दौरान यह बात आई है कि संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को नेता बनाना होगा। वहीं सांसद और विधायक का चुनाव हार चुके नेताओं को भी तवज्जो देना होगा। संगठन से जुड़े नेताओं ने आंकड़ों के साथ संगठन को मजबूत करने का प्लान दिया। बताया जा रहा है, एक पदाधिकारी ने कहा है पार्टी संगठन इसलिए बनाती है कि उसे चुनाव लड़ना है। इसके लिए बूथ से लेकर एआईसीसी तक का एक ढांचा है। इस पूरी कड़ी को जमीन से मजबूत करने की जरूरत है। बूथ के पदाधिकारियों को पहचान देने की जरूरत है। सरकार में हैं तो उनकी पूछ-परख होनी चाहिए। संगठन को भी उसके साथ खड़े दिखना चाहिए। ऐसा हुआ तो वह पूरी ताकत के साथ आपको बूथ जीतकर देगा। ऐसे ही हार चुके नेताओं को लेकर है। देश भर में पांच हजार से अधिक विधानसभा सीटे हैं। अभी कांग्रेस के पास 750 विधायक हैं। शेष चार हजार लोग गुमनामी में हैं। उनको भी पहचान और सम्मान देने की जरूरत है। तभी वे संगठन के साथ लगकर अगली बार जीत के लिए मेहनत करने को तैयार होंगे। प्रदेश और जिला का अध्यक्ष बनाते समय ही प्रदेश और जिले के सभी बूथों पर समितियां बनाने का टास्क दिया जाना चाहिए। अगर ऐसा हो जाता है तो हर मोहल्ले-हर गली में कांग्रेस के कार्यकतार्ओं की फौज खड़ी हो जाएगी। यही कार्यकर्ता कल को सरकार बनाएंगे।
संगठन में सोशल इंजीनियरिंग पर भी जोर
सुझाव आया कि बूथ और ब्लॉक समितियां बनाते समय सोशल इंजीनियिरंग पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जातीय-सामाजिक बहुलता आदि के आधार पर भी संबंधित जातीय-सामाजिक समुदाय के लोगों को मौका देने से आधार मजबूत होगा। ऐसे लोगों को हर हाल में स्थानीय ही रखना होगा नहीं तो बात नही बनेगी।
भाजपा से चार मोर्चों पर मुकाबला
संगठन पदाधिकारियों ने दो टूक कहा है, चुनाव में कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से है। वह धार्मिक विवाद खड़ा करने, जातीय गणित, मिस इंफॉर्मेशन की नीति पर है। उसके पास जितना पैसा है उसका मुकाबला हाल-फिलहाल नहीं हो सकता। उसका संगठन भी कई राज्यों में बहुत मजबूत है। ऐसे में उसका मुकाबला करने के लिए संगठन को जमीन से ही मजबूत करना होगा।
सिंहदेव ने डायरेक्ट सब्सिडी की सिफारिश की
छत्तीसगढ़ के पंचायत, ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने चर्चा के दौरान किसानों को डायरेक्ट सब्सिडी की सिफारिश की है। कृषि पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा, अभी कृषि क्षेत्र में वस्तुओं पर सब्सिडी मिलती है। कई किसानों को उस चीज की जरूरत नहीं होती। तो उनको लाभ भी नहीं मिल पाता। सब्सिडी सीधे किसान के खाते में पहुंचे तो उस इनपुट का फायदा वह अपनी जरूरत के मुताबिक उठा पाएगा। सिंहदेव ने कहा, न्याय योजना की सोच को छत्तीसगढ़ ने किसानों के संदर्भ में अपनाया है। यहां किसान न्याय योजना, भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना का फायदा मिल रहा है।
विधायक विकास उपाध्याय ने भी रखी बात
शनिवार दोपहर रायपुर पश्चिम के विधायक और राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने भी अपनी बात रखी। बताया जा रहा है, राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की मौजूदगी में विकास ने संगठन के सामने मौजूद चुनौतियों का जिक्र किया। विकास, कांग्रेस की उस समिति के सदस्य हैं जिसका गठन कांग्रेस संगठन के बारे में सुझाव देने के लिए हुआ है। मुकुल वासनिक को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *