छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 805 करोड़ रुपए का द्वितीय अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि 17 दिसंबर को विधानसभा में 805 करोड़, 71 लाख, 74 हजार, 286 रुपए का अनुपूरक बजट विभिन्न मदों के लिए पेश किया था।
उस पर लंबी चर्चा के बाद ध्वनिमत से पारित हुआ द्वितीय अनुपूरक बजट। इससे पहले विधानसभा में द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने बजट का विरोध करते हुए कहा था कि, इसमें सबका साथ सबका विकास नहीं दिख रहा है। इस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जवाब देते हुए कहा कि, कांग्रेस ने PM आवास के लिए पैसा नहीं दिया, क्योंकि उसमें PM का नाम था।
वहीं सदन में अनुपूरक बजट पर चर्चा से पहले नक्सल घटनाओं का मुद्दा उठा। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने 1 जुलाई 2024 से नवंबर 2024 तक नक्सली- पुलिस मुठभेड़ के संबंध में जानकारी मांगी। जवाब देते हुए उप मुख्यमंत्री और प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि, प्रदेश में इस दौरान 142 नक्सली मुठभेड़ की घटना हुई। इनमें 5 जवान शहीद, 34 जवान घायल हुए हैं। इस अवधि में नक्सलियों ने 24 आम नागरिकों की हत्या की। मुठभेड़ों में 76 नक्सली मारे गए, 338 को गिरफ्तार किया गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...