Google Analytics Meta Pixel 1 सेकेंड में 1 एकड़ जमीन का सर्वे कर लेता है यूएवी, नरवा जैसी अनेक योजनाओं के सर्वे के लिए होगा उपयोगी - Ekhabri.com

1 सेकेंड में 1 एकड़ जमीन का सर्वे कर लेता है यूएवी, नरवा जैसी अनेक योजनाओं के सर्वे के लिए होगा उपयोगी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रोबोटिक्स और मशीन लर्निंग जैसी विधाओं में अपग्रेडेशन स्वागत योग्य, छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय में आयोजित लोकार्पण समारोह के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा

दुर्ग। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, मशीन लर्निंग जैसी नई समय की तकनीकों में छात्रों का अपग्रेडेशन स्वागत योग्य है। दुनिया तेजी से बदल रही है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आदि के माध्यम से तकनीकी विकास अनेक क्षेत्रों में हो रहा है। इन विधाओं में बड़े पैमाने तकनीकी विशेषज्ञों की जरूरत है। ऐसे में छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा इन विधाओं में छात्रों को अपग्रेड करने की कोशिश स्वागत योग्य है। यूएवी जैसे प्रयोग जो यूनिवर्सिटी कर रही है उससे प्रदेश को काफी लाभ होगा। सीएसवीटीयू में आयोजित लोकार्पण और शिलान्यास समारोह में अपने संबोधन में यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कही।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 100 सीटर छात्रावास का भूमि पूजन तथा 12 करोड़ की लागत से बने विश्वेश्वरैया भवन का लोकार्पण भी किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय का न्यूक्लियस टेक कंपनी से एमओयू भी संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि न्यूक्लियसटेक कंपनी के माध्यम से अगले 5 सालों में 1000 लोगों को इंजीनियरिंग के क्षेत्र में रोजगार मिल सकेगा। इसके अलावा 50 लाख रुपए की लागत से बने लैब के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और मशीन लर्निंग जैसी विधाओं में लोगों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की गहरी खुशी है कि विश्वविद्यालय सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ा हुआ है और यहां विश्वविद्यालय ने 42 गांव को गोद लिया हुआ है जहां पर विश्वविद्यालय के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीकी विशेषज्ञता के माध्यम से ग्रामीण विकास तेजी से होता है। विश्वविद्यालय अपने क्षेत्र के आस-पास के गांव में तकनीकी विशेषज्ञता के माध्यम से ग्रामीणों को सुविधाएं प्रदान करें ताकि उनकी दिनचर्या और सहज हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सीएसवीटीयू के कुलपति का कार्यकाल भी एक साल बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उपस्थित नागरिकों को ईद परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया की बधाई भी दी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 100 सीटर महिला छात्रावास की घोषणा की। साथ ही उन्होंने यूएवी के माध्यम से डीजीपीएस सर्वे के लिए विवि को एजेंसी बनाने की घोषणा भी की।

Read Also  खराब परीक्षा परिणाम और 3 महीने मे सेमेस्टर परीक्षा लेने पर विद्यार्थी परिषद ने घेरा कॉलेज


इस मौके पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा जो अभिनव प्रयोग किये गए हैं। वे प्रदेश के तकनीकी विकास में सहयोगी होंगे। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में उच्च शिक्षा का वातावरण तेजी से बेहतर हो रहा है। इस मौके पर विश्विद्यालय के कुलपति एमके वर्मा ने कहा कि यूएवी के माध्यम से प्रदेश में नरवा आदि योजनाओं के क्रियान्वयन में काफी सहयोग मिलेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्मार्ट क्लास में छात्रों से संवाद भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पूर्व कुलपतियों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में बालोद विधायक संगीता सिन्हा, रिसाली महापौर शशि सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

1 सेकंड में 1 एकड़ सर्वे करता है यूएवी- यूएवी एक सेकंड में 1 हैक्टेयर का सर्वे कर लेता है। प्रदेश में भूमि सर्वेक्षण संबंधी कार्यों के लिए यह बहुत उपयोगी होगा। मुख्यमंत्री ने इसका लोकार्पण करते हुए छात्रों की विशेष रूप से प्रशंसा की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

जशपुर में जल संरक्षण की मुहिम तेज, 3800 कंटूर ट्रेंच का निर्माण पूरा

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *