Google Analytics Meta Pixel राजधानी में प्रेमिका की हत्या कर फांसी पर झूला प्रेमी - Ekhabri.com

राजधानी में प्रेमिका की हत्या कर फांसी पर झूला प्रेमी

– 12 साल के प्रेस प्रसंग का दर्दनाक अंत
– हथौड़े व ब्लेड से किया कत्ल
रायपुर । बीती रात राजधानी रायपुर की पुरानी बस्ती में आपातकालीन सेवा डायल-112 की एक महिला कर्मचारी की जघन्य हत्या हो गई। महिला को उसके गांव के ही एक युवक हथौड़े और ब्लेड से हमलाकर मार डाला। हत्या के बाद हत्यारे ने उसी कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी की है। पुलिस के मुताबिक मरने वाली महिला का नाम अर्चना साहू है। वहीं हत्यारे का नाम कमलेश कुमार साहू। दोनों दुर्ग जिले के फेकारी गांव के निवासी थे। पुलिस को हत्यारे कमलेश के पास से एक सुसाइडल नोट मिला है। इसके आधार पर पुलिस का कहना है, कमलेश और अर्चना साहू दोनों विगत 12 वर्षों से एक दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों की शादी नहीं हुई थी। अर्चना पिछले पांच सालों से आपातकालीन सेवा डायल-112 में कॉल टेकर की नौकरी कर रही है। वह पुरानी बस्ती के बंधवापारा में एक किराए का मकान लेकर रहती थी। कमलेश का भी लगातार रायपुर में उसके पास आना-जाना रहा है। कुछ समय पहले से कमलेश को अर्चना और एक अन्य व्यक्ति के मध्य संबंधों को लेकर शक था। जिस कारण वह बहुत ज्यादा परेशान था। इसी शक में कमलेश ने 12-13 जुलाई की रात लगभग 3.30 बजे को अर्चना के पुरानी बस्ती के किराए के मकान में हथौड़े व ब्लेड से मारकर हत्या कर दी। उसके बाद उसने खुद भी फांसी से लटक कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि आधी रात के बाद अर्चना के कमरे से शोर सुनकर पड़ोसी जाग गए थे। उनमें से कई लोगों ने इस घटना को देखा हे। वे अर्चना को बचाने व मृतक को समझाने की कोशिश करते रहे। कमलेश पर खून सवार था, उसने कमरा बंद कर अर्चना की हत्या कर खुद की भी जान ले ली। पड़ोसियो ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पुरानी बस्ती थाने की टीम मौके पर पहुंची। अर्चना साहू के कमरे का दरवाजा खोला गया। उस समय तक अर्चना और कमलेश दोनों दम तोड़ चुके थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *