इंग्लैंड में जन्में और फिजी के टेबल टेनिस कोच स्टीव रेली ने परिवार की परंपरा जारी रखने और कामनवेल्थ गेम्स में अपने पिता का सपना साकार करने के लिए 62 साल की उम्र में खिलाड़ी के तौर पर खेलने का फैसला किया। करीब 84 साल पहले स्टीव के पिता जिम ने स्काटलैंड की ओर से 1938 ‘ब्रिटिश एंपायर्स” गेम्स (जो अब कामनवेल्थ गेम्स है) में मुक्केबाजी स्पर्धा में हिस्सा लिया था। अपने पिता के सम्मान में स्टीव बर्मिंघम 2022 में टेबल टेनिस स्पर्धा में हिस्सा लेंगे और वह इस दौरान अपने पिता का 1936 स्काटिश मुक्केबाजी चैंपियनशिप में जीता पदक पहनेंगे।
स्टीव पुरुष सिंगल्स, मिक्स्ड डबल्स और टीम स्पर्धा में फिजी की ओर से हिस्सा लेंगे। वह जब युवा थे तो मुक्केबाजी और गोताखोरी में भी हाथ आजमा चुके हैं। वह 17 साल की उम्र में ‘रायल नेवी” से जुड़े थे और 22 साल तक ‘इलेक्ट्रानिक” तकनीशियन और गोताखोर के तौर पर काम करते रहे। नौसेना छोड़ने के बाद फिजी ने उन्हें गोताखोरी सिखाने के लिए पेशकश की जिसके बाद वह 2009 से इस देश के नागरिक बन गए। कोचिंग करते हुए वह इन खेलों में हिस्सा लेने की पेशकश ठुकरा चुके थे।
अपनी नाराजगी का इस्तेमाल व्यक्तिगत स्पर्धाओं में करो : मथियास बो
भारतीय बैडमिंटन टीम के विदेशी डबल्स कोच मथियास बो चाहते हैं कि भारतीय खिलाड़ी मिक्स्ड टीम फाइनल में हार के बाद की नाराजगी का इस्तेमाल कामनवेल्थ गेम्स की व्यक्तिगत स्पर्धाओं में सफलता हासिल करने के लिए करें। गत चैंपियन भारत पांच बार के चैंपियन मलेशिया के विरुद्ध मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में 1-3 से हार गया और उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा। मथियास ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि हमारे में से कोई भी सिर्फ रजत जीतकर संतुष्ट होगा। हम टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ आए थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसलिए अब सब कुछ व्यक्तिगत स्पर्धाओं पर निर्भर करता है। आशा करते हैं कि इससे जब वे व्यक्तिगत स्पर्धाओं में उतरेंगे तो उनके अंदर कुछ अधिक नाराजगी होगी।”
उन्होंने कहा, ‘जीत के बाद नई शुरुआत करना हमेशा मुश्किल होता है क्योंकि विफलता की संभावनाएं अधिक होती हैं। अब हम हारकर आए हैं इसलिए मेरे खिलाड़ी भूखे होंगे और पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए तैयार हैं। हमें इस हार को पचाने की जरूरत है, दोबारा तैयार होना होगा और फिर अगले कुछ दिन में दोबारा शुरुआत करने पर अपना सब कुछ झोंकना होगा।”
बो ने कहा, ‘हमारे पास 10 काफी अच्छे खिलाड़ियों की मजबूत टीम है। श्रीकांत शानदार पुरुष सिंगल्स खिलाड़ी है, सात्विक/चिराग की पुरुष डबल्स जोड़ी काफी अच्छी है और त्रीशा तथा गायत्री काफी अच्छी युगल खिलाड़ी हैं। मैं टीम में शामिल अपने खिलाड़ियों पर भरोसा करता हूं।”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...